कानपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से पटना जा रही बस पलटने से ग्यारह यात्री भीषण गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इसमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। तत्काल मौके पर अल सुबह पहुंचे लोगों ने जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनमें से कुछ को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है।
वारदात जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र में हुई है जहां शुक्रवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) पर वोल्वो बस पलटने से इसमें सवार ग्यारह यात्री घायल हो गए। बस के पिछले पहिए का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने घायलों को निकटवर्ती अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक (कानपुर आउटर) तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वोल्वो बस (बीआर 06 पीएफ 2850) दिल्ली से पटना जा रही थी। इस दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस के दाहिनी ओर का पिछला पहिया फट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
इसमें सवार 11 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बिल्हौर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया। घायलों में 70 वर्षीय एक वृद्ध की हालत नाजुक होने से उन्हें हैलट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।