spot_img

टिकट कटवाने के लिए 6 सौ रुपए दिए, न टिकट कटाया ना रुपए लौटाए…मांगनें पर कर डाला मर्डर

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दोस्त से ट्रेन का टिकट कटवाने के लिए छह सौ रूपए क्या दिए मांगनें पर हत्या को ही अंजाम देकर मानवता को शर्मसार कर दिया। जानकारी के अनुसार, मो. फैजल के यहां बकाया रुपया मांगना भरत को महंगा पड़ गया और फैजल ने मारपीट करने के बाद धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

- Advertisement -

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव की है। मृतक स्थानीय निवासी भरत साह है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी! मेलबर्न में कार्यक्रम पर खतरा

मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। शुक्रवार को सदर अस्पताल बेगूसराय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल जहां गमगीन हो गया, वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा फैसला: 23 खूंखार आतंकी घोषित, Terrorist List पाकिस्तान में बैठे भारत के दुश्मनों पर चला UAPA का डंडा!

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भरत ने ट्रेन का टिकट कटाने के लिए मो. मंजर के पुत्र फैजल को छह सौ रुपया दिया था। लेकिन फैजल ने टिकट नहीं कटवाया और रुपया भी वापस नहीं कर रहा था। गुरुवार की शाम पैसा मांगने को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसमें फैजल ने भरत साह की जमकर पिटाई कर दी तथा धक्का दे दिया। जिसके कारण पहले से ही बीमार चल भरत गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  सनसनी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज डेब्यू, तिलक वर्मा ने दी कैप; इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत | वैभव भी टीम में

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में खूनी फॉर्च्यूनर! मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर स्कूटी सवार दो लड़कियों को हाई प्रोफाइल गाड़ी ने कुचला, ऑन द स्पॉट दोनों की मौत

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में काली फॉर्च्यूनर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में स्कूटी सवार 23 वर्षीय नेहा कुमारी और निशु कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई, जिस...#MuzaffarpurAccident,#BiharNews,#FortunerAccident

Madhubani Big News : खुदाई में खुले बिहार के इतिहास के राज: मधुबनी के बलिराजगढ़ में अगले 10 साल तक ASI करेगा शोध!

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में स्थित बलिराजगढ़ उत्खनन स्थल पर पुरातत्वविदों को कई प्राचीन संरचनाएं और कलाकृतियां मिली हैं। ASI ने अगले 10 वर्षों तक यहां खुदाई जारी रख#MadhubaniNews,#BiharArchaeology,#BalirajgarhExcavation

पटना में जाम से त्रस्त? सरकार का बड़ा फैसला, 400 नए कर्मी और 28 पोस्ट से अब मिलेगी राहत!

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बिहार सरकार ने 28 नए ट्रैफिक पोस्ट और 400 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इससे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत#PatnaTraffic,#BiharGovernment,#MetroConstruction

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR...

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime