back to top
23 जुलाई, 2024
spot_img

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, आ सकते हैं बिहार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। तबीयत में लगातार सुधार आने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लालू को दिल्ली स्थित उनकी बेटी मीसा भारती के आवास पर लाया गया है। उन्हें जल्द ही पटना लाया जा सकता है।

लालू यादव पिछले दिनों पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे। इससे उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दिल्ली एम्स लाया गया। एम्स के डॉक्टरों ने आईसीयू में लालू का इलाज किया। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद लालू की तबीयत में लगातार सुधार आया। पढ़िए पूरी खबर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। तबीयत में लगातार सुधार आने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लालू को दिल्ली स्थित उनकी बेटी मीसा भारती के आवास पर लाया गया है। उन्हें जल्द ही पटना लाया जा सकता है।

लालू यादव पिछले दिनों पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे। इससे उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दिल्ली एम्स लाया गया। एम्स के डॉक्टरों ने आईसीयू में लालू का इलाज किया। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद लालू की तबीयत में लगातार सुधार आया।

इससे पहले, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को शुक्रवार को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। वह अपनी बेटी मीसा भारती के घर पहुंच गए हैं। लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती की बेटी नज़र आ रही हैं।

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर लिखा है, ‘Welcome back home papa’, जमाना करता है उनसे प्यार, लाखों लोगों के दिलों पे जो किया करते हैं राज। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना स्थित आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोटें आईं थीं, जिसके बाद उन्हें पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। पारस अस्पताल में सुधार होते नहीं देख उन्हें एयर एबुलेंस से एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। अब उनकी स्थिति में सुधार है, जिसके बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई है. इस खबर से लालू के परिजन व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी दौड़ गई है।

लालू यादव के अस्पताल में एडमिट रहने के दौरान बिहार में उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआओं का दौर जारी था। आरजेडी कार्यकर्ता और लालू समर्थक हवन, पूजा और इबादत करके उनके जल्द ठीक करने की कामना कर रहे थे। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने वृंदावन जाकर भगवान से उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।

जरूर पढ़ें

BIG NEWS @Darbhanga में भीषण बाइक हादसा, थानाध्यक्ष के बेटे की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बहेड़ी, दरभंगा। बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क पर समधपुरा पुल के पास बीती देर रात दो...

Darbhanga के बिरौल में व्यापारी बाप-बेटे पर जानलेवा हमला! पीट-पीटकर किया जख्मी, इलाके में हड़कंप

बिरौल, दरभंगा। बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल से मंगलवार की शाम एक सनसनीखेज घटना...

Darbhanga के Singhwara @घर में घुसे चोर… दिखाया चाकू, बेटी ने बंद किया दरवाजा – फिर उड़ाया 3 लाख का सामान, Darbhanga Police अलर्ट...

सिंहवाड़ा, दरभंगा। बनौली पंचायत के धनकौल गांव में सोमवार की रात पूर्व सैनिक लाल...

BIG NEWS @ Darbhanga में वज्रपात से 2 महिलाओं की मौत! मासूम बच्चे समेत कई लोग घायल

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। जिले में मंगलवार की शाम तेज बारिश के साथ गिरे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें