spot_img

दरभंगा के कांग्रेसियों का खौला गुस्सा, सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ पर उठाए सवाल, कहा-मोदी-शाह के इशारे पर परेशान कर रही ईडी

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पूछताछ के खिलाफ शुक्रवार को ज़िला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय बलभद्रपुर से लहेरियासराय प्रधान डाकघर तक ईडी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। धरने में बतौर प्रयवेक्षक के रूप में आए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.अशोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर ईडी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान और बदनाम करना चाह रही है।दरभंगा के कांग्रेसियों का खौला गुस्सा, सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ पर उठाए सवाल, कहा-मोदी-शाह के इशारे पर परेशान कर रही ईडी उन्होंने कहा कि जिस गांधी परिवार ने देश के लिए दो-दो प्रधानमंत्री की कुर्बानी दे दी। आज उसी की पत्नी और बच्चों को डराया और परेशान किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 24 दिन बाद लौटी युवती का सनसनीखेज आरोप- अपहरण कर नेपाल ले गए, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश!

जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, एनआईऐ जैसी स्वतंत्र संस्था का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबा देना चाह रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में जो असली मुद्दे हैं, उससे लोगों के ध्यान को भटकाया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU में भारत की विदेश नीति पर JNU प्रोफेसर का बड़ा खुलासा! 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के साथ वैश्विक शक्ति बनता भारत

पूर्व मेयर अजय जालान व पंडित रामनारायण झा ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में आ गया है. नेताओं ने देश के युवाओं से अहवाह्न करते हुए कहा कि अब आपलोगाें को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतर जाना चाहिए। पर्यवेक्षक सुलतान अहमद, पूर्व एमएलए प्रत्याशी मिथिलेश चौधरी, डॉ. मस्कूर उस्मानी व वरिष्ठ नेता रामपुकर चौधरी ने भी ईडी की कार्यशैली पर चिंता जाहिर की। धरना-प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख...कई ट्रांजेक्शन?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime