बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल थाना से संबंधित दो विभिन्न कांडों मेa फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने यह गिरफ्तारी रेड छापामारी अभियान के तहत किया। जानकारी के अनुसार बीते रात थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह के नेतृत्व में फरार चल रहे अभियुक्तों एवं न्यायालय से निर्गत एन बी डब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापामारी अभियान चलाया गया।






इस दौरान पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत वनदेवी नगर स्थित टोले खोन निवासी व एनबीडब्ल्यू वारंटी भीखन चौपाल, इंदल चौपाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा बिरौल थाना कांड संख्या 78/21 के नामजद फरार अभियुक्त व नेउरी गांव निवासी राम अवतार यादव और कुशेश्वर यादव को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी चार अभियुक्तों को न्यायालय में हाजिर कराने के बाद जेल भेज दिया गया। छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ एएसआई प्रभु नारायण यादव पुलिस बल के साथ मौजूद थे।








