spot_img

28 घंटे में 8 किमी की दूरी तय कर मधुबनी के बेनीपट्टी एसएफसी गोदाम से डीलर के गोदाम तक पहुंचा अनाज लदा वाहन

spot_img
- Advertisement -

फोटो :- बेनीपट्टी के सलहा में डीलर के यहां गोदाम में रखा अनाज

- Advertisement -

बेनीपट्टी,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी एसएफसी गोदाम से सलहा पंचायत के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता विजय कुमार कामत के यहां के लिये निकले 6 वाहन अनाज में 2 वाहन अनाज का पता नही चल पा रहा है़।

- Advertisement -

जविप्र विक्रेता की ओर से चार गाड़ी अनाज पहुंचने की ही बात दो दिनों तक बताकर बरगलाया जाता रहा। जबकि, एसएफसी गोदाम से पीडीएस विक्रेता के पीडीएस आईडी संख्या (120700300533) पर निर्गत अनाज को पहुंचाने के लिये 6 वाहन अनाज भेजा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

बताया जा रहा है़ कि (बीआर 06 टी 1054, बीआर 07 जीए 6579, बीआर 32 जीए 7647, बीआर 7 जी 2324) पंजीयन वाली वाहनों से खाद्यान भेजा गया। साथ ही बीआर 06 टी 1054 और बीआर 7 जी 2324 नंबर की वाहन से दो-दो बार अनाज डिलेवरी किये जाने की चर्चा डाटा इंट्री के रसीद में की गयी है़।

अब बड़ा सवाल उठता है़ कि उक्त डीलर के आईडी पर 6 वाहन अनाज भरकर भेजने का ऑनलाइन इंट्री किया गया और संबंधित डीलर महज चार वाहन अनाज पहुंचने की बात कह रहे थे, वह भी जितना उक्त डीलर के अनाज का आवंटन है़ उतना ही।

तो डीलर के अनुसार आखिर दो दिनों तक गायब बताये जा रहे वाहनों में रखे गये सैकड़ों क्विंटल अनाज आखिर गया तो कहां गया। इन दोनों गायब वाहनों में रखे सैकड़ों क्विंटल अनाज के घोटाला किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है़ और प्रखंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा योजना में हो रहे घोटाले की जमकर चर्चा की जा रही है़।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

वहीं पॉश मशीन के अपडेशन के अनुसार एसएफसी गोदाम से 20 जुलाई को दिन के करीब 11 से 12 बजे के बीच 6 वाहन अनाज भेजा गया और संबंधित डीलर द्वारा पॉश मशीन के माध्यम से सभी छह वाहनों को 21 जुलाई के शाम के 4 बजे के आसपास में रिसीव किया गया है़ जो अपने आप में संदेहास्पद प्रतीत होता है़ और बड़ा सवाल यह उठता है़ कि 20 जुलाई को अनाज लेकर चले सभी वाहन को डीलर के यहां पहुंचते-पहुंचते दो दिन लग गए और दो दिनों तक डीलर द्वारा चार वाहन अनाज पहुंचने की बात कहकर चकमा देने की हरसंभव कोशिश की जाती रही। जबकि एसएफसी गोदाम से डीलर के गोदाम के बीच की दूरी महज सात से आठ किलोमीटर है़।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में सरकारी पोखर पर 40 साल से कब्जे का खेल खत्म! 47 लोगों पर ताबड़तोड़ FIR

चौकाने वाली बात है कि इन सात से आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में इन वाहनों को 28 घंटे लग गये। बताते चलें कि महीनों पूर्व गंगुली पंचायत में भी एक डीलर से संबंधित ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें आवंटन से कई गुना ज्यादे अनाज लदे वाहन गोदाम के पास घंटों तक खड़ा रहा। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा फोन के माध्यम से अधिकारियों को सूचना भी दी जाती रही।

लेकिन तमाम अधिकारियों द्वारा मामले को देख लिये जाने की बात कहकर टाल दिया गया। अब ये मामला इस समय लोक शिकायत निवारण में चल रहा है़। वहीं बेनीपट्टी एसएफसी गोदाम से डीलर के यहां अनाज पहुंचाने के क्रम में व्यापक पैमाने पर सरकारी योजना के अनाज की घोटाला किये जाने की खबर और अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नही किये जाने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व असंतोष पनपने लगा है़। इस बाबत पूछे जाने पर एजीएम अफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच कर बताते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में जाम से त्रस्त? सरकार का बड़ा फैसला, 400 नए कर्मी और 28 पोस्ट से अब मिलेगी राहत!

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बिहार सरकार ने 28 नए ट्रैफिक पोस्ट और 400 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इससे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत#PatnaTraffic,#BiharGovernment,#MetroConstruction

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR...

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime

मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बहुचर्चित अमित यादव हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतक की पत्नी को मुआवजा देने क#MadhubaniNews,#BiharCrime,#JusticeServed

मधुबनी में सरकारी पोखर पर 40 साल से कब्जे का खेल खत्म! 47 लोगों पर ताबड़तोड़ FIR

Madhubani News: मधुबनी के तिलक चौक पर 40 साल से सरकारी पोखर की जमीन पर अवैध कब्जे और निबंधन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 47 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिससे शहर में ह#MadhubaniNews,#IllegalEncroachment,#BiharPolice