घोघरडीहा, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघरडीहा नगरपंचायत में लोकसेवा अधिकार का काउंटर खुलेगा। आरटीपीएस काउंटर खुलने से शहर के नागरिकों को जातीय, आवासीय आदि बनवाने की सुविधा मिलेगी।
आरटीपीएस काउंटर खुल जाने से नगरपंचायत वासियों को अंचल कार्यालय का चक्कर नही काटना पड़ेगा। उक्त काउंटर के शुरू होने से नगरपंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। नगरपंचायत क्षेत्रों की कई सुविधाएं एक ही काउंटर पर मिलने लगेगी।






नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने ईओ को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा – निर्देश भी दिया है। काउंटर खुलने से नगरपंचायत क्षेत्र के लोगों को अंचल कार्यालय का चक्कर नही लगाना काउंटर पर कार्य कराने पर भी रोक भी लग जाएगी। पहले नगरपंचायत के लोगों को अंचल का चक्कर लगाना पड़ता था, जिसमें समय की काफी ज्यादा बर्बाद हो जाती थी।
सबसे पहले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से इस काउंटर की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद आय, जातीय, आवासीय सहित कई तरह की सुविधाओं का आगाज होगा। इस तरह की सूचना मिलने के बाद नगर पंचायतवासियों में खुशी देखने को मिल रही है।नगरपंचायत के कई लोगों का कहना है कि अब हमारा कार्य नगरपंचायत से ही हो जाएगा इसके लिए हमें अंचल कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।








