spot_img

मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रखें विशेष ध्यान

spot_img
- Advertisement -

धुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम अरविंद कुमार वर्मा (DM Arvind Kumar Verma) ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को बुधवार को पंचायतों में लगाए जाने वाले कैंप एवं निरीक्षण के क्रम में संबंधित पंचायत के सभी विद्यालयों का विस्तृत निरीक्षण कर, विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति के साथ – साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में कैंप लगाने का उद्देश्य उस पंचायत के सभी योजनाओं में सकारात्मक बदलाव लाना है।

- Advertisement -

मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रखें विशेष ध्यान

- Advertisement -

इसमें पंचायतों के विद्यालयों का महत्व सर्वोपरि है। हमारे बच्चे हमारा कल हैं। इसीलिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शौचालय की स्थिति, पोशाक, छात्रवृति, मध्यान भोजन व पठन-पाठन में गुणवत्ता सहित सभी मामलों का अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनका उक्त दिवस का वेतन रोका जाए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में साइबर बुलिंग की हद! सरकारी नंबर से अश्लील मैसेज? छात्रा ने छोड़ा स्कूल, एडिटेड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल...पढ़िए

डीएम ने निर्देश दिया कि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किए जाने से के क्रम में न केवल कमियों की तलाश की जाए, बल्कि उन समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएं। ताकि, निरीक्षण को प्रभावी बनाते हुए सकारात्मक परिणाम हासिल किया जा सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद नहीं रहना चाहिए। विद्यालय शिक्षा समिति का गठन न होना या रसोई गैस की अनुपलब्धता जैसे कारण स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने जिले में ऐसे सभी विद्यालयों जिसके भवन जर्जर हैं और उनमें पठन पाठन से बच्चों के हित को नुकसान हो सकता है,उसकी सूची बनाकर उपस्थापित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी बनेगा मछली पालन का प्रमुख केंद्र, करेगा जयंती रोहू और अमृत कतला का हाई लेबल प्रोडक्शन! पढ़िए - मत्स्य अधिकारी अंजनि ने क्या बताया - मछली पालन से अब होगी बंपर कमाई, जानें कैसे?

उन्होंने बेस्ट एप से किए जा रहे निरीक्षण कार्य की भी समीक्षा की।डीएम शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर गंभीर थे। उन्होंने कहा कि जिले में आवंटन रहने बाद किसी भी स्थिति में शिक्षकों को वेतन मिलने में देर न हो।जिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के संचालन की समीक्षा भी की गई। उन्होंने निपुण भारत कार्यक्रम के तहत जिले के गैर टीईटी शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए अल्प कालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में साइबर बुलिंग की हद! सरकारी नंबर से अश्लील मैसेज? छात्रा ने छोड़ा स्कूल, एडिटेड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल...पढ़िए

उन्होंने गैर सरकारी विद्यालयों से संबंधित ई संबंधन पोर्टल पर सत्यापन और सभी विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समिति और विद्यालय प्रबंधन समिति के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि अगली मासिक बैठक से पूर्व सभी लंबित कार्य को शत -प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। अन्यथा संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालयों में विद्युतीकरण, माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों में निर्माण, जल जीवन हरियाली, सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी के मामले, टेक्स्ट बुक, प्रवेश उत्सव जैसे अन्य विषयों की समीक्षा भी की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता राजेश कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम समन्वयक सतीश कुमार सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime