दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। दरभंगा कारा में जांच के दौरान एक महिला के पास से मोबाइल बरामद हुई है। इस मामले को लेकर जेल उपाधीक्षक शिव प्रसाद ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर जेल में बंद एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दिये आवेदन में जेल उपाधीक्षक श्री प्रसाद ने कहा है नियमित जांच के दौरान कैदी पानो देवी के पास से एक मोबाइल बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि बिरौल थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया की रहने वाली पानो दरअसल उत्पाद अधिनियम के तहत जेल में बंद है !तालाशी के दौरान इस मोबाइल के मिलने से कई गंभीर सवाल जेल प्रशासन पर उठना लाजमी है।






आखिर कड़ी सुरक्षा के बीच कैसे मोबाइल जेल में बंद कैदियों के पास पहुंच जाती है। कुछ दिन पहले जेल में बंद गुर्गों ने एक स्वर्ण व्यवसाई से 50 लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग की थी। इस बाबत प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी लेकिन अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है कि वह नंबर किसका है और उसका लोकेशन क्या है! कुछ माह पहले कई लोगों से रंगदारी मांगी गई है।
अब सवाल यह भी उठता है कि जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाने में कहीं जेल कर्मियों का हाथ तो नहीं! लहेरियासराय थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।








