spot_img

दरभंगा में तू डाल-डाल मैं पात-पात…मधुबनी का शातिर दरभंगा में धराया, कर रहा था शातिराना हरकत, चढ़ा कोतवाली ओपी के हत्थे

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। एक कहावत आपने सुनी होगी, तू डाल-डाल मैं पात-पात। ऐसा ही कुछ हुआ कोतवाली ओपी में जहां, चोर-पुलिस के खेल को आखिरकार कोतवाली ओपी अध्यक्ष ने पर्दा हटाते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

- Advertisement -

जी हां, अगर आप कोई गलत काम करते हैं तो जाहिर सी बात है कि आपका दिमाग हमेशा उल्टे रास्ते चलेगा। लेकिन, जब बात पुलिस का हो तो हो सकता है कि आपका गेम उल्टा पर जाए।

- Advertisement -

दरअसल, कुछ दिन पहले खजौली पुलिस ने एक मोटरसाइकिल के साथ कुछ शराब को पकड़ा था और चालक फरार हो गया था। इसे लेकर खजौली थाना में रोहित कुमार नामक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब रोहित इस प्राथमिकी को लेकर परेशान था। फिर क्या था उसके दिमाग में शातिराना दिमाग घूमने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बागमती नदी निगल गई 16 साल के अहमद को? सरवर सेतु पर दोस्तों के साथ घूमने गया... पुल से गिरा और?

दरअसल वह नगर थानान्तर्गत जटियाही का रहने वाला था। उसके दिमाग में बात आई होगी कि अगर हम दरभंगा जिला में मोटरसाइकिल चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर देते हैं तो हो सकता है कि जान बच जाए। वह इसी सोच को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने कोतवाली ओपी पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:  Laharaiasarai Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप मैनेजर ने मालिक को लगाया 90 लाख का चूना! Darbhanga में सामने आया बड़ा फ्रॉड

कोतवाली थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने रोहित से पूछताछ करने लगा। पूछताछ के क्रम में ओपी अध्यक्ष श्री साह को शक हो गया। उन्होंने इस बाबत जानकारी इक्कट्ठा करना शुरू कर दिया। फिर उन्हें यह पता चल गया कि शराब के साथ रोहित की मोटरसाइकिल को खजौली पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन रोहित फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी सीधे 22,500 रुपए |जानिए कब - कहां लगेगा Job Camp

ओपी अध्यक्ष श्री साह ने खजौली पुलिस से संपर्क साधा और पूरे मामले से पर्दा उठ गया। अब रोहित कोतवाली पुलिस के हाजत में है वही खजौली पुलिस उसे लेने दरभंगा आ रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में जाम से त्रस्त? सरकार का बड़ा फैसला, 400 नए कर्मी और 28 पोस्ट से अब मिलेगी राहत!

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बिहार सरकार ने 28 नए ट्रैफिक पोस्ट और 400 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इससे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत#PatnaTraffic,#BiharGovernment,#MetroConstruction

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR...

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime

मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बहुचर्चित अमित यादव हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतक की पत्नी को मुआवजा देने क#MadhubaniNews,#BiharCrime,#JusticeServed

मधुबनी में सरकारी पोखर पर 40 साल से कब्जे का खेल खत्म! 47 लोगों पर ताबड़तोड़ FIR

Madhubani News: मधुबनी के तिलक चौक पर 40 साल से सरकारी पोखर की जमीन पर अवैध कब्जे और निबंधन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 47 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिससे शहर में ह#MadhubaniNews,#IllegalEncroachment,#BiharPolice