back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

दरभंगा में मत्स्यजीवी चुनाव परिणाम के बाद…लूटपाट, छिना-झपटी और मारपीट…FIR

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। प्रखंड मत्स्यजीवी इलेक्शन का रिएक्शन चुनाव परिणाम के बाद खुलकर सतह पर आने लगी है। जीतने एवं हारने वाले दोनों प्रत्याशियों ने बहेरा थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवा कर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज कर दिया है।

- Advertisement -

गत 19 जुलाई को देर रात चुनाव परिणाम आने पर भोला साहनी ने निवर्तमान सचिव के भाई दिनेश सहनी को 47 मतों से पराजित कर विजय हासिल की थी। जिसका प्रमाण पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र की ओर से 20 जुलाई को वितरण की गई।

- Advertisement -

इसके बाद से इलेक्शन का रिएक्शन लगातार जारी है। बहेरा थाना में प्रथम दर्ज प्राथमिकी में भोला साहनी के छोटे भाई दिलीप सहनी ने अपने प्रतिद्वंदी दिनेश सहनी सहित 7 लोगों को नामजद एवं 40 को अज्ञात आरोपी बनाते हुए घर में लूटपाट, छीना झपटी एवं मारपीट का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Jan Suraaj में मचा घमासान, जिला इकाई की घोषणा होते ही बगावत पर उतरे नेता, इस्तीफों की लग सकती है झड़ी!

वहीं, दूसरी ओर दिनेश सहनी के भतीजा विक्रम सहनी ने भोला साहनी सहित 7 को नामजद एवं 50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए उक्त आरोप ही लगाया है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि उक्त मामला चुनावी रंजिश का परिणाम है और दोनों पक्षों का प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अपनी गाड़ी के लिए सही Car Service Tips और इसका महत्व

Car Service Tips: अपनी प्यारी गाड़ी को सालों-साल नया जैसा बनाए रखने और उसकी...

आज का राशिफल: 14 मार्च 2026, शुक्रवार को ग्रहों का शुभ प्रभाव

ब्रह्मांड की अनन्त लीलाओं में, ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव हमारे जीवन...

आज का राशिफल: जानें अपनी राशि का हाल और ‘Aaj Ka Rashifal’ का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड में ग्रहों की निरंतर गति और नक्षत्रों की बदलती स्थिति...

आज का पंचांग: 14 मार्च 2026, चैत्र कृष्णपक्ष एकादशी का आध्यात्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: पवित्र ज्योतिषीय गणनाओं और सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार, आज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें