रेलवे पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ने के लिए दादरी यार्ड में नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य कर रहा है। इसके चलते 24 जुलाई (रविवार) को लखनऊ होकर चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ने के लिए दादरी यार्ड में रि-मॉडलिंग एवं नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 24 जुलाई को लखनऊ होकर चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। लखनऊ होकर 24 जुलाई को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 75 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।






इसी तरह से 24 जुलाई को चलने वाली 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 75 मिनट और 12368 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 75 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। 24 जुलाई को चलने वाली 12815 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस और 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जायेगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।








