back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 27, 2026
spot_img

सोन नदी में अवैध बालू खनन के दौरान दर्जन भर मजदूर दबे, एक की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वैध बालू खनन के दौरान पटना-भोजपुर सीमा पर बिहटा के सुरौंधा के समीप सोन नदी में स्थित अरार (खोदाई से बना गड्ढ़ा) धंसने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। लोगों ने मशक्‍कत कर छह को बाहर निकाला। उनमें से एक की मौत हो गई। पांच का इलाज अस्‍पताल में कराया जा रहा है। जिस जगह यह हादसा हुआ है, वहां पहुंचने का एकमात्र उपाय नाव ही है।

- Advertisement -

पटना-भोजपुर सीमा पर बिहटा के सुरौंधा के पास शनिवार को सोन नदी में अवैध बालू खनन के दौरान बालू अरार धंसने से छह मजदूर दब गए हैं। जिसमें मनेर निवासी एक मजदूर की मौत हो गयी। घटना के बाद बहुत मुश्किल से मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों का इलाज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि जेसीबी पोकलेन मशीन से बालू की खोदाई के कारण बड़ा अरार बन जाता है। नाविक अरार के बीच से ही नाव सटा कर बालू लादते हैं, ताकि जल्‍द बालू लाद कर भागा जा सके। दूसरा खेत वालों एवं दबंगों को रंगदारी नहीं देना पड़े। इस मामले में स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी पर सुनील सिंह का बड़ा खुलासा, चर्चा में फिर Bihar Liquor Ban... जब होली पर 200 ट्रक शराब घुसेंगे बिहार में !

जानकारी के अनुसार, बिहटा, मनेर छपरा आदि के कुछ मजदूर नाव लेकर बालू खनन करने गए थे। इसी दौरान सुरौंधा के समीप बालू लदाई के क्रम में अरार धंस गया। उसमें कई मजदूर दब गए। आसपास मौजूद अन्‍य मजदूरों की सहायता से उनमें से छह को निकाला गया। लेकिन मनेर के धजवा टोला निवासी स्व शिवपूजन राय के पुत्र रामकुमार की मौत हो गई।

वहीं, अन्य का इलाज निजी चिकित्सक के पास कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जेसीबी पोकलेन मशीन से बालू की खोदाई के कारण बड़ा अरार बन जाता है। नाविक अरार के बीच से ही नाव सटा कर बालू लादते हैं ताकि एक तो जल्‍द बालू लादा जा सके दूसरा खेत वालों एवं दबंगों को रंगदारी नहीं देना पड़े। साथ ही इससे पोकलेन का खर्च भी बचता है।

बताया जा रहा है कि बिहटा, मनेर और छपरा के कुछ मजदूर नाव लेकर बालू खनन के लिए निकले थे। अचानक सुरौंधा के पास बालू लोड करने के दौरान अरार धंस गया। इसी बीच कई मजदूर उसमें दब गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह छह मजदूरों को बाहर निकाला गया। हालांकि मनेर के धजवा टोला के रहने वाले स्व. शिवपूजन राय के बेटे रामकुमार ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को पास के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल 27 फरवरी 2026: जानिए ग्रहों का मेष राशि पर प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीलाओं में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...

आमलकी एकादशी: आज का पंचांग २७ फरवरी २०२६, शुक्रवार

Aaj Ka Panchang: आज के पावन दिन, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी पर,...

विजय रश्मिका वेडिंग: सात फेरों के बाद सामने आईं विजय और रश्मिका की प्यारी तस्वीरें, आनंद देवरकोंडा ने लुटाया भाभी पर प्यार!

Vijay Rashmika Wedding विजय रश्मिका वेडिंग: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों प्यार का मौसम छाया...

Dostana 2: सामने आई नई लीड एक्ट्रेस, विक्रांत मैसी और लक्ष्य संग जमेगी किसकी जोड़ी?

Dostana 2 News: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें