spot_img

समस्तीपुर के इकलौते रामेश्वर जूट मिल में ताला जड़ प्रबंधक फरार, मजदूरों का प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

त्यनारायण चौधरी, समस्तीपुर। यहां के इकलौते जुट मिल में फिर ताला झूल गया है। रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर प्रबंधन फरार हो गए हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के तालाबंदी कर वह कहां गए किसी को पता नहीं। इससे मिल में काम करने वाले मजदूरों में खासा आक्रोश है। मजदूरों के आक्रोश को देखते प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भागीरथपुर में अवस्थित रामेश्वर जूट मिल में मिल प्रबंधक की ओर से अचानक ताला मारकर फरार हो जाने की जानकारी मिलते ही मजदूरों ने गेट नंबर तीन पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि मिल प्रबंधक अपने मनमानी अक्सर करते हैं। अपनी मनमानी के कारण मिल में ताला लटका कर फरार हो गया है। मास्टर रोल पर 22 सौ एवं प्रत्येक दिन 13 सौ मजदूर कार्यरत हैं, जो इन दिनों बेरोजगार हो गए हैं। मजदूरों का कहना है कि हम लोग इस मिल पर वर्षों से आश्रित हैं।समस्तीपुर के इकलौते रामेश्वर जूट मिल में ताला जड़ प्रबंधक फरार, मजदूरों का प्रदर्शनमिल प्रबंधन की दलील है कि मजदूरों की ओर से प्रोडक्शन कम किए जाने के कारण मिल को बंद किया गया है। वहीं मजदूरों का कहना है कि मिल प्रबंधन साजिश के तहत मजदूरों पर ठीकरा फोड़ मिल को बंद कर दिया है। जिससे यहां काम करने वाले हजारों मजदूरों पर रोजगार का संकट गहरा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: जुलाई में भी जून जैसी गर्मी! 37 डिग्री पहुंचा तापमान, जानिए कब मिलेगी राहत?

मिल मजदूर यूनियन के नेताओं का कहना है कि इससे पूर्व भी 2017 में मिल को बंद कर दिया गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के समय वर्ष 2020 में मिल को चालू किया गया था। तब से अब तक मिल शांतिपूर्वक चालू है। लेकिन एक बार फिर इसे बंद कर प्रबंधन के बड़े अधिकारी मिल छोड़कर फरार हो गए है। अब उनसे वार्ता करने के लिए वहां कोई अधिकारी भी मौजूद नहीं है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पंडवानी की 'महारानी' तीजन बाई नहीं रहीं, पद्म विभूषण से सम्मानित गायिका ने 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

मजदूरों का कहना है कि जिस तरह मिल प्रबंधक प्रोडक्शन अधिक करने की मांग करते हैं उसके मुकाबले में मशीन प्रोडक्शन बहुत कम देता है। मजदूर बताते हैं, मशीन काफी पुराने हैं और उनके डिमांड से प्रोडक्शन नहीं कर पाते हैं हालांकि कई बार मजदूरों ने मिल प्रबंधक को नए मशीनरी एवं मशीनरी के पार्ट का डिमांड किए थे परंतु मिल प्रबंधक की ओर से मजदूर की एक भी नहीं सुनी जाती। और शनिवार के सुबह मिल प्रबंधक मिल पर ताला मार कर फरार हो गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime