back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 27, 2026
spot_img

Bank Holidays In August 2022: अगस्त महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, कर लीजिए अभी से तैयारी, देख लीजिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement
- Advertisement -

अगस्त में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों की अगस्त महीने की होने वाली छुट्टियों से संबंधित सूची जारी कर दी है। आरबीआई के मुताबिक अगस्त में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्यौहार इसी महीने में होते हैं। इन छुट्टियों में रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश भी शामिल है।

- Advertisement -

आरबीआई के मुताबिक राष्ट्रीय और अलग-अलग राज्यों में स्थानीय तौर पर छुट्टियों की वजह से अगस्त में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। आरबीआई के मुताबिक अगस्त में कुल 14 दिन निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के दोनों में अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंक से जुड़ा हुआ अगर कोई जरूरी काम है, तो इसकी योजना आप पहले बना लें, ताकि आपको कोई असुविधा न हो।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  US China Relations: अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध की वापसी के संकेत, वैश्विक बाजारों पर मंडराया संकट!

अगस्त में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट :
1 अगस्त:- द्रुपका शे-जी त्यौहार के अवसर पर सिर्फ सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
7 अगस्त:- इस दिन महीने का पहला रविवार होने से सप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिसके चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
8 अगस्त:- मोहर्रम (अशूरा) के अवसर पर केवल जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
9 अगस्त:- चंडीगढ़, देहरादून, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, पणजी, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और श्रीनगर को छोड़कर देश के बाकी स्थानों में मोहर्रम (अशूरा) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

11 अगस्त:- रक्षाबंधन के अवसर पर पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त:- महीने का दूसरा शनिवार होने से इस दिन देशभर में बैंकों में अवकाश रहेगा।
14 अगस्त:- इस दिन दूसरा रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

16 अगस्त:- पारसी नववर्ष के अवसर पर मुंबई और नागपुर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
18 अगस्त:- जन्माष्टमी त्यौहार के अवसर पर देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
21 अगस्त:- इस दिन महीने का तीसरा रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश होगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे।
27 अगस्त:- इस दिन महीने का चौथा शनिवार होने की वजह साप्ताहिक अवकाश होगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त:- इस दिन महीने का चौथा रविवार होने की वजह साप्ताहिक अवकाश होगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे।31 अगस्त:- महीने के आखिरी दिन गणेश चतुर्थी के असवर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंकों में अवकाश रहेगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Psychological Thriller OTT: ‘सेक्टर 36’ से ‘जाने जान’ तक, ये हैं टॉप साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स जो दिमाग हिला देंगी!

Psychological Thriller OTT News: दिल दहला देने वाली कहानियाँ, दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट...

आमलकी एकादशी 2026: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और पारण का शुभ समय

Amalaki Ekadashi 2026: पावन आमलकी एकादशी व्रत भगवान विष्णु और आंवला वृक्ष को समर्पित...

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लुढ़का: जानें क्या हैं इसके मायने और आगे की राह

Indian Rupee: भारतीय रुपये में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई,...

दीपिका पादुकोण: एक के बाद एक हाथ से फिसले बड़े प्रोजेक्ट्स, फैंस हैरान!

Deepika Padukone News: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और आने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें