spot_img

दरभंगा के हायाघाट में समिति सदस्यों के प्रशिक्षण में पहुंचे श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, न्यूतम मजदूरी को लेकर कह दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -
हायाघाट, देशज टाइम्स। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों हेतु हायाघाट प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड परिसर स्थित ट्राइसम भवन में शनिवार को श्रम अधीक्षक दरभंगा राकेश रंजन की ओर से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हायाघाट दिलीप कुमार के साथ सभी नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को श्रम संसाधन विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011,  बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008,  ई श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों का निबंधन, निबंधित निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जाना, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निर्माण श्रमिकों का निबंधन एवं बोर्ड की ओर से चलाई जा रही 16 तरह की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।दरभंगा के हायाघाट में समिति सदस्यों के प्रशिक्षण में पहुंचे श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, न्यूतम मजदूरी को लेकर कह दी बड़ी बातश्रम अधीक्षकने बताया कि यदि 18 से 65 वर्ष की आयु के किसी असंगठित कामगार या शिल्पकार की मृत्यु होती है तो दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रित को ₹100000 की अनुदान राशि श्रम संसाधन विभाग के द्वारा संचालित शताब्दी योजना के तहत दी जाती है तथा स्वाभाविक मृत्यु की दशा में उनके आश्रित को ₹30000 के अनुदान राशि दिए जाने का प्रावधान है इसके अतिरिक्त यदि किसी असंगठित कामगार या शिल्पकार की दुर्घटना या बीमारी की वजह से स्थाई अपंगता हो जाती है तो पूर्ण स्थाई अपंगता की स्थिति में ₹75000 के अनुदान राशि तथा आंशिक स्थाई अपंगता की स्थिति में ₹37500 की अनुदान राशि दी जाती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी सीधे 22,500 रुपए |जानिए कब - कहां लगेगा Job Camp

उन्होंने बताया कि यदि बिहार राज्य के श्रमिक बिहार राज्य से बाहर किसी अन्य राज्य में या विदेश में कार्य करने के दौरान उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में उनके आश्रित को ₹100000 की अनुदान राशि दी जाती है साथ ही दुर्घटना या बीमारी में पूर्ण स्थाई विकलांगता में ₹75 तथा आंशिक स्थाई विकलांगता की स्थिति में दी जाती है।

- Advertisement -

दरभंगा के हायाघाट में समिति सदस्यों के प्रशिक्षण में पहुंचे श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, न्यूतम मजदूरी को लेकर कह दी बड़ी बातसाथ ही श्रम अधीक्षक की ओर से निदेशक, पंचायती राज विभाग की ओर से बाल श्रम उन्मूलन मुक्ति एवं पुनर्वास पर पंचायती राज विभाग से संबंधित बिंदु के अनुपालन से संबंधित दिए गए निर्देश के आलोक में सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को विहित प्रपत्र में पंजी तैयार करने हेतु जानकारी दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga B.Ed Admission: B.Ed में एडमिशन चाहिए? दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की पहली लिस्ट में नाम है तो तुरंत करें ये काम!

साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि वह अपने क्षेत्रों में 14 वर्ष से कम उम्र के सभी बालक एवं बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन के साथ नियमित रूप से स्कूल जाना सुनिश्चित कराएं तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी भी बाल श्रमिक से कार्य नहीं लिया जा रहा है।

इसके अलावा श्रम अधीक्षक की ओर से वर्तमान में बिहार सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की जानकारी दी गई तथा यह बताया गया कि यदि किसी को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर से कम भुगतान किया जा रहा है इसकी लिखित सूचना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी  या श्रम अधीक्षक दरभंगा के कार्यालय में उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक साथ इतने वारंटी पकड़े गए, नाबालिग भी मिली
इसके बाद श्रम अधीक्षक ने हायाघाट प्रखंड में चल रहे कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र का निरीक्षण किया गया तथा कुशल युवा कार्यक्रम का संचालन संतोष पाया गया। कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र के बगल  में एसएफसी के गोदाम में लोडिंग अनलोडिंग मजदूरों के द्वारा कम मजदूरी मिलने की शिकायत की गई जिसके आलोक में श्रम अधीक्षक की ओर से सभी श्रमिकों को लिखित रूप में इससे संबंधित आवेदन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हायाघाट को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

साथ ही श्रम अधीक्षक ने श्रम पदाधिकारी हायाघाट को निर्देशित किया गया कि वह अविलंब संबंधित ठेकेदार और एजीएम को नोटिस निर्गत कर यह सुनिश्चित कराएं कि सभी श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान हो और यदि न्यूनतम मजदूरी के भुगतान संबंधित ठेकेदार की ओर से नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध सक्षम प्राधिकार के न्यायालय में दावा पत्र एवं अभियोजन की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी! मेलबर्न में कार्यक्रम पर खतरा

PM Modi Australia Threat: पीएम नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर मेलबर्न कार्यक्रम में 'गड़बड़' करने की बात कही गई, जि#PMModi,#AustraliaVisit,#Melbourne

Darbhanga News: अहमदाबाद से दरभंगा घर लौट रहा था श्रवण, अचानक साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर हुई दर्दनाक मौत!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के एक युवक की साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई। अहमदाबाद से लौटते समय सोनपुर-परमानंदपुर के बीच हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया#DarbhangaNews,#BiharAccident,#SabarmatiExpress

Darbhanga B.Ed Admission: B.Ed में एडमिशन चाहिए? दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की पहली लिस्ट में नाम है तो तुरंत करें ये काम!

Darbhanga B.Ed Admission: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शिक्षाशास्त्री (बी.एड.) पाठ्यक्रम के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी है, जिसमें 80 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जानिए सीट सुरक्षित क#DarbhangaNews,#BiharBEdAdmission,#KSDSU

भागलपुर में बाढ़ से बचाने को बड़ा फैसला: सचिव चंद्रशेखर सिंह ने दिए आदेश! काम पूरा करने को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम, गांव...

Bihar Flood Protection: बिहार के जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भागलपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर 15 दिन के भी#BiharFloodProtection,#BhagalpurNews,#WaterResourcesDept