spot_img

दरभंगा का फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, गया जेल…लैपटॉप से खुल सकते हैं कई राज

spot_img
- Advertisement -

मस्कार, मैं हूं अब्दुल्लाह, हो गया हूं गिरफ्तार! जी हां, इस तरह से चिल्ला-चिल्लाकर बोलने वाला कोई और नहीं एक पत्रकार है। यह में नहीं कह रहा हूं, कई लोग अपनी जुबान से बोलते नजर आ रहें हैं, लेकिन मेरी नजर में यह कथित पत्रकार है। इन्हें पुलिस ने ड्रग्स कन्जूम एक्ट के तहत पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

दरअसल, एक हत्या के मामले में पुलिस ने अब्दुल्ला नामक युवक को पकड़ा था। उसके पास से गांजा से भरा एक सिगरेट मिला। बेंता ओपी की पुलिस ने हत्या को लेकर ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उसके हिरासत में लेते ही जेडीयू के एक नेता ने पुलिस के आलाधिकारियों का फोन टन-टनाना शुरू कर दिया।दरभंगा का फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, गया जेल...लैपटॉप से खुल सकते हैं कई राजफिर क्या था। पुलिस के कदम आगे-पीछे होने लगे। बेंता पुलिस उसे लहेरियासराय थाने छोड़ गया। वहीं, कुछ देर बाद लहेरियासराय पुलिस उसे बेंता ओपी छोड़ आई। यह हाई वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार को चलता रहा। कई मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस पेसोपेश में फंस गई। आखिर क्या किया जाए। आखिरकार पुलिस ने गांजा से भरी सिगरेट का हवाला देते हुए लहेरियासराय थाने में एनडीपीएस धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Laharaiasarai Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप मैनेजर ने मालिक को लगाया 90 लाख का चूना! Darbhanga में सामने आया बड़ा फ्रॉड

दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि बेता पुलिस हत्या के एक मामले में छापेमारी और गिरफ्तारीके लिए डीएमसीएच की सड़क से मध्य रात्रि में गुजर रही थी। इसी क्रम में पुलिस की नजर अब्दुल्ला पर पड़ी। वह एक बेग लटकाए हुए था। जांच के क्रम में गांजा से भरा एक सिगरेट मिला इस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने लायी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अब ट्रैफिक नियमों की खैर नहीं! दुर्घटना हॉटस्पॉट की पहचान और जनता से बेहतर व्यवहार! SSP जगुनाथ रेड्डी के नए आदेश से हड़कंप, जानें आप पर क्या होगा असर

बेंता ओपी अध्यक्ष सरवर आलम ने कहा कि अब्दुल्लाह पर दो गंभीर मामले थे। इसमें चार्जशीट हो चुका है। उन्होंने कहा कि दर्जनों गोली की बरामदगी के एक मामले में लहेरियासराय में एक मामला 281/20दर्ज हुआ था। इसमें सात आरोपी थे। इसमें अब्दुल्ला भी था। मामला सत्य पाया गया था। अब्दुल्ला इस मामले में जेल भी गया था। उन्होंने कहा कि पकड़े गए युवक का नाम अब्दुल्ला उर्फ सलाउद्दीन है जो इमामबारी का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अहमदाबाद से दरभंगा घर लौट रहा था श्रवण, अचानक साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर हुई दर्दनाक मौत!

इधर, सदर डीएसपी कृष्ण नंदन प्रसाद ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर, विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि अब्दुल्ला की कार्यप्रणाली पर पुलिस को शक है। इस कारण उसके घर से लैपटॉप भी बरामद किया गया है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि अगर उक्त लैपटॉप में कोई भी आपत्तिजनक बात निकली तो पुलिस उसे रिमांड पर ले सकती है। हालांकि, इन बातों की पुष्टि कोई भी पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं। स्थानीय कई लोंगों का कहना है कि पत्रकार समाजसेवा के लिए पत्रकारिता करता है ना कि अपराधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी! मेलबर्न में कार्यक्रम पर खतरा

PM Modi Australia Threat: पीएम नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर मेलबर्न कार्यक्रम में 'गड़बड़' करने की बात कही गई, जि#PMModi,#AustraliaVisit,#Melbourne

Darbhanga News: अहमदाबाद से दरभंगा घर लौट रहा था श्रवण, अचानक साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर हुई दर्दनाक मौत!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के एक युवक की साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई। अहमदाबाद से लौटते समय सोनपुर-परमानंदपुर के बीच हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया#DarbhangaNews,#BiharAccident,#SabarmatiExpress

Darbhanga B.Ed Admission: B.Ed में एडमिशन चाहिए? दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की पहली लिस्ट में नाम है तो तुरंत करें ये काम!

Darbhanga B.Ed Admission: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शिक्षाशास्त्री (बी.एड.) पाठ्यक्रम के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी है, जिसमें 80 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जानिए सीट सुरक्षित क#DarbhangaNews,#BiharBEdAdmission,#KSDSU

भागलपुर में बाढ़ से बचाने को बड़ा फैसला: सचिव चंद्रशेखर सिंह ने दिए आदेश! काम पूरा करने को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम, गांव...

Bihar Flood Protection: बिहार के जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भागलपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर 15 दिन के भी#BiharFloodProtection,#BhagalpurNews,#WaterResourcesDept