सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा के सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक एंबुलेंस सेवा शुरू हो गया है। इससे प्रतिदिन पचीस से अधिक मरीजों को लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार की ओर से आधुनिक एम्बुलेंस मिला है। इससे छह माह बाद सिंहवाड़ा सीएचसी से मरीजों के लिए सेवा प्रारंभ हो गया है। इस बीच मरीजों को रेफर किए जाने को लेकर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल में हंगामा भी हुआ था।






प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद प्रसाद ने विधिवत मरीजों को एंबुलेंस से भेजकर आवश्यक सेवा का शुभारंभ किया। मालूम हो कि स्थानीय विधायक सह श्रम संसाधन आईटी मंत्री जीवेश कुमार ने 26 फरवरी को ही त्याधुनिक सुविधा से लैस एंबुलेंस सिंहवाड़ा सीएचसी को प्रदत्त किया था।
22 लाख की लागत का अत्याधुनिक एंबुलेंस अधिकारियों की अनदेखी व संसाधन के अभाव में सीएचसी परिसर में खड़ा एम्बुलेंस शोभा की वस्तु बन गया था। बताया गया है कि मंत्री के अथक प्रयास से एंबुलेंस की सेवा प्रारंभ की गई है।








