spot_img

हरलाखी में बाजारों की कालिख वाली कालाबाजारी का हिस्सा बन गया खाद, किसानों का उग्र प्रदर्शन, किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें

- Advertisement -

खाद कालाबाजारी के खिलाफ किसानों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
दुकानदार व किसान सलाहकार पर लगाया मिलीभगत का आरोप
पुलिस के आश्वासन पर हटाया सड़क जाम, हुर्राही चौक का मामला

- Advertisement -

फोटो : हुर्राही चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के हुर्राही चौक पर किसानों ने खाद की कालाबाजारी के विरुद्ध शनिवार को उमगांव- बेनीपट्टी मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

दरअसल ग्रामीणों का आरोप है कि हुर्राही चौक के स्थानीय खाद दुकानदार देबू साह और वहां के किसान सलाहकार देवचन्द्र मंडल की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी की जा रही है। जबकि जरूरतमंद किसानों को सरकारी मूल्य पर खाद नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

स्थानीय मनोज कुमार यादव, धीरज कुमार मंडल, जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार राउत समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि यहां के खाद दुकानदार द्वारा रात में तस्करी के लिए ऊंची कीमत पर खाद बेची जाती है। इसमें किसान सलाहकार की भी मिलीभगत है। इस दौरान शनिवार को जब किसान खाद लेने गए तब दुकानदार द्वारा कहा गया कि खाद समाप्त हो गया है। जबकि रात में ही आईपीएल खाद ट्रक पर लादकर नेपाल तस्करी के लिए बेच दी गई।

किसानों ने खाद की समस्या को लेकर जब स्थानीय किसान सलाहकार से इसकी शिकायत की तो उन्होंने लोगों को डांट फटकार कर वहां से भगा दिया। उसके बाद जब किसानों ने आक्रोशित होकर हुर्राही चौक पर ही उमगांव बेनीपट्टी सड़क को जाम कर दिया तो दुकानदार ने आनन-फानन में दुकान के गोदाम में रखे यूरिया खाद तत्काल निर्धारित मूल्य पर बेचने लगा। ताकि कार्रवाई से बच सके।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

उसके बाद भी ग्रामीण व किसानों ने सड़क जाम जारी रखा और दुकानदार व किसान सलाहकार पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई अबुल कलाम एजाज स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता के बाद सड़क जाम हटवाया गया। करीब 3 घंटे बाद पुलिस के पहल पर सड़क जाम हटाया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मर्डर केस: ASI को गोली मारी, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, अब हुई पहली गिरफ्तारी!

Darbhanga News: दरभंगा में ASI को गोली मारने और एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। मुख्य आरोपी सुनील यादव को दबोचा गया है, पुलिस अन्य आरोपिय#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

दरभंगा के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस स्कूल में ऑनलाइन ठगी से बचने का ‘मास्टर प्लान’ आया सामने, आप भी जान लें ये...

Darbhanga Cyber Security: दरभंगा के हनुमाननगर में छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। प्रधानाध्यापक ने सुरक्षित डिजिटल जीवनशैली की जरूरत बताई, जबकि शिक्षकों ने ऑनलाइन ठगी से बचने#DarbhangaNews,#CyberSecurityBihar,#OnlineSafety

रंगरा डिग्री कॉलेज पर बवाल: डिग्री कॉलेज का फैसला पलटा, छात्रों का फूटा गुस्सा! जानें क्यों 17 KM दूर भेजा गया कॉलेज? एक फैसले...

Bihar Degree College: नवगछिया के रंगरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण पर बवाल मचा हुआ है। शिक्षा विभाग ने पहले मुख्यालय में घोषित कॉलेज को अब सुदूर दियारा क्षेत्र में शिफ्ट कर#BiharEducation,#NavgachiaNews,#RangarraProtest

दरभंगा: मखाना और बागवानी किसानों के लिए बड़ी खबर! अब एयरपोर्ट से होगा निर्यात, आय होगी दोगुनी

Bihar Makhana: दरभंगा में मखाना और बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने अहम बैठक की। हाईटेक नर्सरी, प्रसंस्करण और निर्यात पर जोर से किसानों की आय बढ़ेगी#BiharNews,#MakhanaFarmers,#DarbhangaDevelopment