spot_img

मधुबनी में भतीजे की दरिंदगी, चाचा को चाकू घोंप उतारा मौत के घाट, चंद जमीन के टुकड़े के लिए रिश्ते लहूलुहान

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
भूमि विवाद में कलयुगी भतीजे की दरिंदगी,आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के बरैया टोल की घटना
फोटो: मौत पर विलाप करते परिजन व जुटी ग्रामीणों की भीड़

- Advertisement -

धुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के बरैया टोल में एक भतीजे की दरिंदगी सामने आयी है।जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 53 वर्षीय गुलाब मुखिया के रूप में की गयी है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार गुलाब बरैया टोल होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था। तभी आरोपी ने गुलाब को अकेला पाकर चाकू से पीछे से वार कर घायल कर दिया। उसके बाद गुलाब जख्मी होकर जमीन पर गिर गया तो उसको सामने छाती पर चाकू से कई बार वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद गांव की एक बच्ची ने ये सब देखा तो जोर – जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर जब तक गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक तो आरोपी ने मृतक को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

- Advertisement -

आनन-फानन में परिजन मृतक को घायल अवस्था में ही उठाकर मधुबनी सदर अस्पताल ले जाने लगे उसी क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई जिसके बाद मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर अपने घर की ओर आ गए, वहीं इसकी जानकारी रहिका थाना को दी गई सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने आरोपी को घेरकर रखा था।पुलिस ने आरोपी मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गुलाब के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से आरोपी बजरंग मुखिया और उसकी मां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। लेकिन उक्त जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटे ने 53 वर्षीय वृद्ध गुलाब मुखिया को पकड़ कर बेरहमी से चाकू घोंपकर उसे मार दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Laharaiasarai Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप मैनेजर ने मालिक को लगाया 90 लाख का चूना! Darbhanga में सामने आया बड़ा फ्रॉड

Laharaiasarai Petrol Pump Fraud: दरभंगा के लहेरियासराय में एक पेट्रोल पंप मैनेजर पर 90 लाख रुपये से अधिक के गबन का आरोप लगा है। संचालक ने मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।#BiharCrime,#DarbhangaNews,#PetrolPumpFraud

दरभंगा में मर्डर केस: ASI को गोली मारी, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, अब हुई पहली गिरफ्तारी!

Darbhanga News: दरभंगा में ASI को गोली मारने और एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। मुख्य आरोपी सुनील यादव को दबोचा गया है, पुलिस अन्य आरोपिय#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

दरभंगा के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस स्कूल में ऑनलाइन ठगी से बचने का ‘मास्टर प्लान’ आया सामने, आप भी जान लें ये...

Darbhanga Cyber Security: दरभंगा के हनुमाननगर में छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। प्रधानाध्यापक ने सुरक्षित डिजिटल जीवनशैली की जरूरत बताई, जबकि शिक्षकों ने ऑनलाइन ठगी से बचने#DarbhangaNews,#CyberSecurityBihar,#OnlineSafety

रंगरा डिग्री कॉलेज पर बवाल: डिग्री कॉलेज का फैसला पलटा, छात्रों का फूटा गुस्सा! जानें क्यों 17 KM दूर भेजा गया कॉलेज? एक फैसले...

Bihar Degree College: नवगछिया के रंगरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण पर बवाल मचा हुआ है। शिक्षा विभाग ने पहले मुख्यालय में घोषित कॉलेज को अब सुदूर दियारा क्षेत्र में शिफ्ट कर#BiharEducation,#NavgachiaNews,#RangarraProtest