spot_img

कौन कर रहा टेरर प्लान लीक! सर्वोच्च एजेंसी में कौन है वह शख्स….जो कर रहा सूचना लीक…दरभंगा से Sanjay Kumar Roy की Exclusive Report

spot_img
- Advertisement -

फुलवारी शरीफ में हुए टेरर प्लान के पर्दाफाश होने के बाद देश की सर्वोच्च एजेंसी एनआईए ने इस मामले को अपने मातहत कर लिया है। वहीं, राज्य की एटीएस की टीम भी अपना होम वर्क शुरू कर चुकी है। हालांकि, इस मामले में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं भी लीक हो रही हैं!कौन कर रहा टेरर प्लान लीक! सर्वोच्च एजेंसी में कौन है वह शख्स....जो कर रहा सूचना लीक...दरभंगा से Sanjay Kumar Roy की Exclusive Reportसूत्रों पर भरोसा करें तो एटीएस की टीम में दर्जन भर ऐसे पदाधिकारी हैं जो किसी भी सूचना को कहीं भी लीक कर देते हैं! सूत्रों का कहना है कि विभाग में करीब डेढ़ दर्जन पदाधिकारी एक ही कॉम के हैं। इसमें करीब आधा दर्जन से अधिक ऐसे पदाधिकारी हैं जिनका एटीएस में टर्म पूरा हो गया है।

- Advertisement -

लेकिन, अब तक विभाग में बने हुए हैं। इनका जो भी क्षेत्र है। उसमें कई संदिग्ध लोगों से एक तरह का रिश्ता कायम है। ऐसे लोगों से सूचना जुटाने के बदले अपनी ही सूचना शेयर कर देते हैं, जो देश के लिए घातक है। ऐसे पदाधिकारियों के मोबाइल को खंगाला जाए तो और भी पर्दा उठ सकता है! इस मामले को लेकर जब आप किसी वरीय पुलिस पदाधिकारी से पूछते है तो कुछ भी बताने से इंकार कर देते हैं!

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा बना मखाना हब की पहली पसंद? खुलेगा 18 करोड़ से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एनएबीएल लैब, किसानों की चमकेगी किस्मत!

हालांकि एटीएस कि पुलिस भी इस बात को खंगाल रही है कि भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए कहां से पैसे भेजे जा रहें हैं! फुलवारी शरीफ टेरर प्लान के बाद पापुलर फ्रंट आफ इंडिया एवं उससे जुड़े संगठनो की जांच में अब एजेंसियां लग गई है !क्यूंकि वर्ष 2047तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का लक्ष्य सामने आया था!

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 24 दिन बाद लौटी युवती का सनसनीखेज आरोप- अपहरण कर नेपाल ले गए, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश!

सूत्रों का कहना है कि मिथिलांचल में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के विभिन्न नामों से आधा दर्जन उप संगठन सक्रिय हैं। ये संगठन छात्रों, महिलाओं, बेरोजगार युवक, वृद्धों और कारोबारी के लिए अलग-अलग नाम से कार्य करते हैं। कोई फंडिंग जुटाने काम करता है तो कोई आइटी सेल का संचालन। पर्चा बांटने और मदरसा-मस्जिद में जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी संगठन है। जांच में इसकी जानकारी सामने आने पर इन संगठनों की कुंडली खंगाली जा रही है।

एसडीपीआइ की सक्रियता बढ़ी है!
इसके अलावे कानूनी सहायता के लिए भी एक संगठन कार्य करता है। फंड जुटाने की जिम्मेदारी एक संगठन के पास है। सेमिनार, आंदोलन में भीड़ जुटाने, मुद्दा तय करने, आइटी सेक्टर के लिए भी अलग-अलग संगठन हैं। साथ ही राजनीतिक विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआइ) की सक्रियता भी बीते विधानसभा चुनाव से लगातार बढ़ी है। किस उप संगठन से क्या काम लेना है और उसकी क्या उपलब्धि है, इसकी समीक्षा और अंतिम निर्देश मुख्य विंग पीएफआइ के कप्तान ही तय करते हैं। जिले में अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। इसके बाद संबंधित उप संगठनों से जुड़े लोगों की खोज तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  'सपने गांव से भी उड़ान भरते हैं...' दरभंगा के आदित्य राज आनंद बने ISRO Scientist, कॉर्पोरेट छोड़ चुनी देश सेवा

रेहाब फाउंडेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से फंडिंग जुटाने का काम किया जाता है। सूत्रों की मानें तो पहले केरल से फंड आता था। इसके बाद झारखंड, यूपी, बंगाल, बिहार से फंड आने लगा। स्थानीय स्तर से भी फंडिंग कर राशि संगठन को मुहैया कराई जाती है। पीएफआइ के प्रदेश महासचिव दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सलाउल्लाह के घर तीन दिसंबर 2020 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी से इसका खुलासा हुआ था। बता दें कि सनाउल्लाह फुलवारीशरीफ से जुड़े मामले में छह नंबर का आरोपित है।

पीएफआइ का आठ पन्नों वाला विजन डाक्यूमेंट जांच एजेंसी के हाथ लगा है। इसमें पीएफआइ अपने लक्ष्य को कैसे हासिल करेगा और इसमें कौन-कौन काम किस संगठन से कराया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी है। यही कारण है कि जांच एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दरभंगा और मधुबनी के एक दर्जन से अधिक लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसकी सूचना संबंधित जांच एजेंसी को भी दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime

दरभंगा के इन दो दिव्यांगों की चमकी किस्मत! सिलाई मशीन मिलते ही बदल गई जिंदगी

Darbhanga News: दरभंगा के हनुमाननगर में दो दिव्यांग युवतियों को सिलाई मशीन मिलने से उनके चेहरों पर खुशी लौट आई है। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद#DarbhangaNews,#DivyangEmpowerment,#SelfReliance

मोतिहारी के लिए बड़ी खबर! हवाई अड्डे पर उड़ान योजना का काम तेज, अब सीधे भरेंगे विमान

Motihari News: केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत मोतिहारी हवाई अड्डे पर नए रनवे के निर्माण के लिए तकनीकी निरीक्षण पूरा हो गया है। इससे पूर्वी चंपारण में हवाई कनेक्टिविटी बेहतर#MotihariNews,#BiharUDAN,#AirstripDevelopment