spot_img

बेगूसराय में भीषण हादसा, युवक समेत चार लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। अलग-अलग दो सड़क हादसों में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है।

- Advertisement -

पहली घटना राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)-28 के बरौनी-मुजफ्फरपुर खंड के झमटिया ढ़ाला के समीप की है। जहां रविवार को अहले सुबह बारात से मोटर साइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बेगमसराय निवासी मो. अजहरुद्दीन के पुत्र सोनू एवं तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर निवासी मो. नूरआलम के पुत्र जुबेर के रूप में की गई है, मृतक साला-बहनोई थे। इस घटना में भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुरामनचक निवासी मो. कुर्बान का पुत्र मेराज गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों युवक समस्तीपुर जिला के सिंघिया से सुबह करीब तीन बजे झमटिया ढ़ाला के समीप अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

दूसरी घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पंचायत-दो स्थित बेगमसराय गांव की है। जहां की नवनिर्मित घर के छत पर पानी देने के दौरान बिजली के सर्विस वायर की चपेट में आने से गंगा यादव के पुत्र नितेश कुमार की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह नीतीश कुमार अपने नवनिर्मित घर के छत पर पानी दे रहा था। इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गया। काफी देर बाद परिजन जब खोजबीन करते हुए छत पर गए तो नितेश का शव मिला।

तीसरी घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव की समीप की है। जहां की रात में अपना दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे अशोक साह को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अशोक साह बछवारा के वीणा मार्केट में किराना दुकान चलाते हैं। रात में दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान गांव के आरा मशीन के समीप अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। एक ही थाना क्षेत्र में चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैदराबाद में गूंजी मिथिला की आवाज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे प्रवासी मैथिल | मिला मिथिला सामाजिक मंच...

Nitin Naveen Bihar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हैदराबाद में मिथिला सामाजिक मंच ने भव्य अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी मैथिलों के बीच संस्कृति और एकता मजबूत करन#NitinNaveen,#MithilaCulture,#HyderabadNews

सनसनी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज डेब्यू, तिलक वर्मा ने दी कैप; इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत | वैभव भी टीम में

India vs England T20: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय हो गया है। तिलक वर्मा ने उन्हें कैप सौंपी। मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले में बारिश क#INDvsENG,#VaibhavSuryavanshi,#CricketNews

बिहार का बड़ा दांव! Bihar IT Industry टेक हब बनने की तैयारी में जुटा राज्य, कंपनियों से की ये अपील |वैश्विक कंपनियों के साथ...

Bihar IT Industry: बिहार सरकार ने बेंगलुरु में 'बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026' का आयोजन कर राज्य को तकनीकी निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्री नीतीश मिश्रा#BiharITIndustry,#BiharTechInvestment,#BengaluruMeet

दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 50 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी सीधे 22,500 रुपए |जानिए कब – कहां लगेगा Job Camp

Bihar Job Camp: दरभंगा में युवाओं के लिए बंपर नौकरी का ऐलान! 10 जुलाई को लगने वाले 'बिहार जॉब कैम्प' में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती होगी, जहां 22,500 रुप#BiharJobCamp,#DarbhangaNews,#RojgarMela