back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

छपरा में सीरियल बम ब्लास्ट में अब तक 5 लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीवान जिले के पड़ोसी जिले सारण में एक मस्जिद के पास अवैध पटाखा फैक्ट्री में बम ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है। घटना सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार स्थित मस्जिद के पास हुई है।नगरा थाना के खोडाईबाग स्थित मस्जिद के पास पटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट होने के बाद पूरा मकान ढह गया। अभी तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। मलबा हटाने का काम जारी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार रियाज मियां नामक पटाखा कारोबारी के घर पर धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा घर ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी रियाज मियां घर में पटाखा लाकर बेचा करता था। शादी विवाह के मौके पर पटाखा बेचने का काम करता है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि उसका घर तक ढह गया। इस धमाके की आवाज आसपास के तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की बात लोगों की ओर से कही जा रही है।

- Advertisement -

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मकान के मलबे में कई लोग दबे पड़े हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना सुबह की बतायी जा रही है। जिस मकान में धमाका हुआ है, उसमें पटाखा बनाने का काम होता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Srinagar News: श्रीनगर में सीआरपीएफ का बंकर वाहन नहर में गिरा, 9 जवान घायल; गहन जांच शुरू

इस शक्तिशाली बम धमाके में जमींदोज हुए घर का मलवा हटाने का काम किया जा रहा है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मरने वाली की संख्या बढ़ सकती है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर ही है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कई लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए हैं । वहीं रिहायशी इलाके में इस से पटाखा फैक्ट्री चलने को लेकर लोग सवाल भी उठ रहे हैं ।

इस क्षेत्र में फैक्ट्री में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खैरा थाना क्षेत्र में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो चुका है। इससे पहले खोदाई बाग के ओलहनपुर में पहले भी दो बार हो बम विस्फोट हो चुका है । लोगों की मानें तो यहां करीब 12 अवैध पटाखा फैक्ट्रियां संचालित किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसने कितनी कमाई की

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों 'अस्सी' और 'दो दीवाने...

Muzaffurpur News: गायघाट बागमती तटबंध पर गरमाया माहौल, अनशन पर बैठे लोगों के बीच पहुंचीं MLA कोमल सिंह, दिया समाधान का भरोसा

Gaighat News: क्या है पूरा मामला और क्यों अनशन पर हैं लोग?गायघाट विधानसभा क्षेत्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें