अड़रिया ओपी क्षेत्र के पिपरौलिया गांव एनएच 57 पर आईटीआई के निकट हुआ हादसा
फोटो :दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग
फोटो : निजी अस्पताल में इलाजरत कार चालक
झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अड़रिया संग्राम ओपी क्षेत्र के पिपरौलिया गांव स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने एनएच 57 पर फुलपरास की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।






दुर्घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर और नर्स नहीं रहने के कारण घायल चालक को अड़रिया संग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज में लगे चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है।
घायल युवक की पहचान अंधरामंठ थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव निवासी देवकृष्ण यादव के पुत्र संजय कुमार यादव के रूप में हुई है। अररिया ओपी प्रभारी बलवंत कुमार ने बताया कि चालक के संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। परिजनों को दूरभाष पर सूचना दी गई। स्थानीय एक निजी अस्पताल में युवक का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक खतरे से बाहर है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।









You must be logged in to post a comment.