spot_img

मधुबनी के मधवापुर में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान, छापेमारी में बिजली चोरी करते तीन धराए, FIR

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
जेई राजेश कुमार के नेतृत्व में सलेमपुर पंचायत के पहिपुरा गांव में विद्युत विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान

- Advertisement -

धवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। विद्युत विभाग के मधवापुर जेई राजेश कुमार के नेतृत्व में सलेमपुर पंचायत के पहिपुरा में विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

इस अभियान में छापेमारी दल गांव के तीन लोगों के घर पर पहुंचकर जब छानबीन की तो ये लोग एलटी तार से सीधा जोड़कर पांच -पांच किलो वाट के विद्युत ऊर्जा चोरी करते हुए पकड़े गए। जिसके खिलाफ जेई राजेश कुमार ने स्थानीय थाना में तीनों के विरुद्ध भारतीय विद्युत चोरी अधिनियम 2003 की नियम संगत धारा में कांड अंकित कराकर दो लाख, 27 हजार, 703 रुपए का जुर्माना लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

जेई कुमार ने बताया कि पहिपुरा के नचारी पंजियार, दिनेश पंजियार एवं विश्वनाथ साह का विद्युत संबंध बकाया राशि क्रमशः 24851/-, 36871/- एवं 37868 रुपए जमा नहीं करने के कारण 10 मार्च 15 को ही बिच्छेद कर दिया गया था।

लेकिन, इनलोगों ने न तो पिछला जुर्माना भरा और ना आरसी रसीद कटावाए और चोरी छीपे बिना विभागीय अनुमति के मेन लाइन एलटी से तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने लगे। जिससे, नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्री ब्यूशन कंपनी को 5-5 वाट विद्युत भार के साथ क्रमशः 70889/-, 77908/- एवं 78906/- रुपए का नुकसान है। जबकि, इन परिवारों को इतने ही किलो वाट विद्युत ऊर्जा एवं राशि का लाभ हुआ है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी का बेटा बना 'गोल्डन बॉय'! राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में जीता स्वर्ण, DM Anand Sharma भी हुए कायल

उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में उनके साथ मानव बल इंद्रेश पासवान, भोगेंद्र साह एवं मनोज महतो शामिल थे। एसएचओ विजय पासवान ने बताया कि जेई के पत्र के आलोक में भारतीय विद्युत ऊर्जा चोरी अधिनियम के तहत कांड अंकित कर आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में खुलेगा 385 एकड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र! लाखों युवाओं को मिलेगी नौकरी, बदल जाएगी मिथिलांचल की तस्वीर

Bihar Industrial Development: बिहार के दरभंगा जिले में 385 एकड़ भूमि पर एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह परियोजना मिथिलांचल में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी और#BiharIndustrialDevelopment,#DarbhangaNews,#MithilanchalJobs

Darbhanga News: जाले के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे बढ़ाएंगे कमाई, सीख ली ये खास तकनीक

Jale Vermicompost: जाले के 50 किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय वर्मीकम्पोस्ट प्रशिक्षण मिला। इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा, रासायनिक खाद पर निर्भरता घटेगी और किसान#JaleNews,#VermicompostBihar,#OrganicFarming

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव! बनेगा तारामंडल, वेधशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास | जानिए -छात्रों-शोधार्थियों को मिलेंगी क्या सुविधाएं

Darbhanga Sanskrit University: दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में 4 करोड़ से अधिक की लागत से तारामंडल, डिजिटल लाइब्रेरी और छात्रावासों का निर्माण होगा, जिससे छात्रों और शोधार्थ#DarbhangaSanskritUniversity,#BiharEducation,#DarbhangaNews

गया में गोली चली… कुख्यात गब्बर असलहे के साथ धराया! कैसे पुलिस ने रातभर छापेमारी कर जेल से छूटे अपराधी को दबोचा, जानें पूरा...

Gaya Crime News: गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। एक आरोपी धीरज उर्फ गब्बर को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, जो सात दिन#GayaCrime,#BiharPolice,#FiringIncident