spot_img

दरभंगा समाहरणालय के आगे बाइक लगाना हो जाएगा मना…बनेगा नो ट्रैफिक जोन… फिर लोगों की मोटरसाइकिल लगेगी कहां…?

spot_img
- Advertisement -

रभंगा समाहरणालय के सामने अब मोटरसाइकिल की पार्किंग बंद होने वाली है। अब वहां लोग अपनी बाइक नहीं लगा पाएंगे। क्योंकि, समाहरणालय के सामने बाइक नहीं लगाने की पहल जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। यह बहुत ही अच्छी पहल है। इससे आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जाम से भी कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा। सड़क बिल्कुल ही साफ-सुथरा और खुला-खुला दिखेगा। मगर, इसके साथ ही कुछ सवाल है, जो लोग पूछ रहे हैं। पहले खबर क्या है यह जानते हैं,

- Advertisement -

सदर एसडीओ ने ट्रैफिक डीएसपी को पत्र लिखकर “नो ट्रैफिक जोन” घोषित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन यहां कोर्ट परिसर एवं समाहरणालय परिसर के सामने सैकड़ों मोटरसाइकिल लोग जहां-तहां खड़ी कर चले जाते हैं। इस कारण आम लोगों को जाने-आने में परेशानी होती है। एसडीओ के इस आदेश के बाद ट्रैफिक डीएसपी ने सदर डीएसपी के साथ नाका छह पर एक बैठक कर विचारों का आदान-प्रदान किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक साथ इतने वारंटी पकड़े गए, नाबालिग भी मिली

डीएसपी कृष्ण नंदन प्रसाद ने कहा कि इस बाबत नगर निगम के प्रशासन से भी विचार-विमर्श करना चाहिए ताकि स्थायी समाधान निकल सके। वहीं, ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान ने कहा कि डीएम साहब के निर्देश के आलोक में नगर निगम प्रशासक को एक पत्र देकर इस बात से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में कई जगहों पर यही हाल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga के रोमित की खुदकुशी रुला देगा! नाकामी की फांसी और किचन से निकली युवक की लाश!

यहां बता देना जरूरी है कि दरभंगा टावर के चारों तरफ कई ठेलों का जमावड़ा रहता है। इस कारण लोगों का आना जाना भी दुश्वार हो गया है। इसी तरह दोनार, बेंता, हजमा चौराहा आदि जगहों पर बीच सड़क पर ठेलों की भरमार रहती है। इससे भी निदान शहरवासियों के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाली खबर: दरभंगा DMCH में 10 किलो का ट्यूमर निकाला, महिला की जान बची!

अब सवाल यह भी है, इस पहल के जमीनी शक्ल लेते ही कुछ समस्या भी लोग झेंलेग। समस्या यह है जब यह तय हो जाएगा कि नो पॉर्किंग जोन विधिवत लागू है तो फिर न्यायालय या उसके ठीक सामने समाहरणालय आने-वाले लोग इस नियम के सतह पर आने के बाद फिर अपनी मोटरसाइकिल कहां लगाएंगे। क्योंकि सड़क किनारे दोनों तरफ लगी हजारों मोटरसाइकिलें आम लोगों के लिए सरदर्द बन चुकी है। जिला प्रशासन अब तल्ख मूड में आ गया है कि इसे नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन सवाल उठता है कि लोग आखिर मोटरसाइकिल लगाएंगे तो कहां?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जहानाबाद में खूनी खेल! अवैध बालू के लिए फायरिंग, 7 लोगों को मारी गोली, PMCH भेजे गए

Bihar Sand Mining: जहानाबाद में अवैध बालू खनन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 7 लोग गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।#BiharNews,#JehanabadCrime,#SandMining

बिहार के BJP MLA राजू सिंह को बड़ा झटका! डॉक्टर की जान लेने पर कोर्ट ने सुनाई 4 साल की जेल, लगेगा 25 लाख...

Bihar MLA: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के विधायक राजू कुमार सिंह को हर्ष फायरिंग में डॉक्टर अर्चना गुप्ता की मौत के मामले में 4 साल की जेल सुनाई है। कोर्ट ने 25#BiharMLA,#RajuKumarSingh,#HarseFiring

बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र 20 जुलाई से : CM सम्राट चौधरी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’! विधानसभा में विपक्ष ने कसी कमर, Bihar Vidhan Sabha Session इन...

Bihar Vidhan Sabha Session: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को विपक्ष महंगाई, भ्रष्टाचार, टेंडर घोटाला और एनकाउंटर जैसे मुद#BiharNews,#BiharPolitics,#SamratChoudhary

Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

Madhubani Bike Accident: मधुबनी के अंधराठाढ़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 28 वर्षीय अजय कुमार सहनी की मौके पर मौत। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम, ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा पर सवाल उ#MadhubaniNews,#BiharAccident,#RoadSafety