spot_img

दरभंगा में आइसा की हुंकार, LNMU में रिजल्ट के नाम पर सिर्फ पास-पेंडिंग का खेला अब नहीं चलेगा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
आइसा जिला कमेटी की बैठक आयोजित
रिजल्ट व मार्कशीट के सवाल पर शुरू होगा घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन :आइसा
विवि प्रशासन की निष्क्रियता के चलते आज लाखो छात्र-छात्रा का भविष्य अंधकार में : आइसा

- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) जिला कमेटी की बैठक सोमवार को मिर्जापुर स्थित आइसा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आइसा नेता राजू कर्ण ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलनात्मक पहलकदमी सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए आइसा के जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि भाजपा-जदयू के राज में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। उच्च शिक्षा को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही हैं। आज पूरे बिहार के विवि भ्रष्टाचार के हवाले हो गया हैं। मिथिला विवि में कुलपति और कुलसचिव की मनमानी चरम सीमा पर है। आज विवि के अंदर अराजकता की माहौल है। किसी भी अधिकारी को किसी काम के प्रति कोई तत्परता नही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात

विवि में छोटा-छोटा सवाल हल करने में प्रशासन विफल हैं। एक ही लोगो को कई विभाग का पदभार देकर छात्र-छात्राओं के काम काज को ठप्प कर दिया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के बर्बादी के खिलाफ एक बड़ा जनांदोलन तैयार करने की रूप रेखा बनाई जाएगी।

वहीं, जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि आज विवि प्रशासन की लापरवाही की बजह से विवि के लाखों छात्र का भविष्य अंधर में लटका हुआ है। रिजल्ट के नाम पर खानापूर्ति हो रही हैं। छात्र-छात्रा रिजल्ट को लेकर परेशान है।
लेकिन विवि प्रशासन अन्य कामों में व्यस्त है। आज स्थिति यह बनी हुई है कि मिथिला विवि के छात्र-छात्रा कहीं बाहर के यूनिवर्सिटी में नामाकन नहीं ले सकते हैं। रिजल्ट के नाम पर सिर्फ पास-पेंडिंग का खेला चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! दरभंगा की पुरानी रैयाम चीनी मिल फिर होगी गुलजार, DM ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला

इसको लेकर छात्रो में काफी आक्रोश है। और छात्र डेली विवि का चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिजल्ट के सवाल पर एक बड़ा प्रदर्शन कर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन की शुरुआत किया जाएगा।

इस अवसर पर ओणम कुमारी, राजू कर्ण, मो. हम्माद हाशमी, अभिषेक कुमार, संतोष रजक, जयदेव प्रवासी, ललन यादव सहित कई लोग शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नवादा में खौफनाक वारदात! बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, मायके वालों ने पुलिस को कहा – हत्या है! Muder और सुसाइड की...

Nawada News: नवादा के नारदीगंज में पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे जांच उ#NawadaNews,#BiharCrime,#MysteryDeath

दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात

Darbhanga Dead Body: दरभंगा के घनश्यामपुर में बंद पड़े घर से दो दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस और FSL टीम मौके पर जांच कर रही है. मौत के कारण अ#DarbhangaNews,#BiharCrime,#FSLInvestigation

Bihar Crime News: Arrah कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने भूना! एक की मौत, दूसरा नाज़ुक

Arrah Crime News: आरा में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। इस हमले में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने प#ArrahCrime,#BiharNews,#Koilwar

बड़ी खबर! जब CM Samrat और दोनों डिप्टी CM ने की पटना मेट्रो की मलाही पकड़ी तक सवारी, मिला उद्घाटन का तोहफा |...

Patna Metro: पटना मेट्रो सेवा का विस्तार हो गया है! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया, जिसके बाद न्यू आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो द#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary