लहेरियासराय थाना क्षेत्र के न्यू खाजासराय मोहल्ले में रविवार की देर रात करीब चार लाख मूल्य के सामान की चोरी हुई है। इसे लेकर दयानंद पासवान ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दिए आवेदन में कहा है कि घर के सभी लोग घर में ही सोए हुए थे। श्री पासवान ने कहा कि सुबह उठते ही रूम से निकलना चाह रहे थे तो उनका गेट खुल नहीं रहा था। तो फिर उन्होंने बच्चों को आवाज दी। बच्चों का दरवाजा भी बाहर से लॉक था। इस कारण बच्चों का भी रूम नहीं खुला।
फिर वे ग्रिल को खोलकर पीछे की गली में गए। वहां देखा कि एक रूम की खिड़की बाहर फेंकी हुई है। फिर उस खिड़की के सहारे अंदर घुसने पर देखा तो घर में सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि आलमारी में सोने और चांदी के आभूषण थे, जिसे चोरों ने चोरी कर लिया।






इस बाबत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर श्री पासवान ने लहेरियासराय थाने में आवेदन दिया है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि आवेदन मिला है। इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









You must be logged in to post a comment.