back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में दूसरी सोमवार पर एक लाख से अधिक जलाभिषेक, शिव मंदिर मुख्य द्वार से 2Km दूर आसमा तक लगी भक्तों की कतार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। सावन की दूसरी सोमवारी में एक लाख से अधिक पहुंचा भक्तों का आंकड़ा। शिव मंदिर मुख्य द्वार से दो किलोमीटर दूर आसमा तक लगी भक्तों की लाइन। वहीं महिला के लिए अलग लाइन और पुरुषों के लिए अलग लाइन लगायी गयी।

जानकारी के अनुसार, बिहार का प्रसिद्ध एवं मिथिला के देवघर के नाम से प्रचलित शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में सावन माह की दूसरी सोमवारी को शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में दूसरी सोमवार पर एक लाख से अधिक जलाभिषेक, शिव मंदिर मुख्य द्वार से 2Km दूर आसमा तक लगी भक्तों की कताररात्रि एक बजे से ही हर हर बम बम  तथा जय महादेव के जयघोष से शिवमंदिर सहित आसपास के गाँव में भक्तिमय माहौल बन गया। शिव मंदिर में प्रधान पूजा के बाद सुबह दस बजे तक शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा जो देर शाम तक जलाभिषेक का कार्य अनवरत रूप से चलता रहा। सभी मंदिरों को फूल माला एवं इलेक्ट्रॉनिक लड़ियो से इस तरह सजाया गया था की उसकी रौनक देखते ही बनती थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga Suspicious Death: सुरक्षा गार्ड की अकाल मृत्यु...संदिग्ध...अचानक थम गईं सांसें, पढ़िए गहराया रहस्य और परतें उधेड़ने में जुटी पुलिस
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में दूसरी सोमवार पर एक लाख से अधिक जलाभिषेक, शिव मंदिर मुख्य द्वार से 2Km दूर आसमा तक लगी भक्तों की कतार
बड़े वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई थी। श्रदालुओं को बाबा का जलाभिषेक करने में कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए शिवनगरी से पांच किलोमीटर दूर सतिघाट में वाहन पड़ाव बनाया गया था। शिवनगरी से दो किलोमीटर की दूरी पर यानि दर्शनिया के पास तीन पहिया वाहन का पड़ाव स्थल बनाया गया है वही दो पहिया वाहनों के लिए उच्च विद्यालय के प्रांगण तथा सल्हेस मंदिर के प्रांगण में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में दूसरी सोमवार पर एक लाख से अधिक जलाभिषेक, शिव मंदिर मुख्य द्वार से 2Km दूर आसमा तक लगी भक्तों की कतार
श्रदालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कुल पांच जगहों पर बेरिकटिंग किया गया। जिसमें थाना के बगल में, काली मंदिर के पास, असमा डिहवार स्थान, पांरो चौक एवं सतिघाट चौक पर बेरिकटिंग किया गया है बेरिकटिंग वाले जगहों पर दण्डाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शिवमंदिर सहित सभी चिन्हित जगहों की कुल बीस जगहों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी।
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में दूसरी सोमवार पर एक लाख से अधिक जलाभिषेक, शिव मंदिर मुख्य द्वार से 2Km दूर आसमा तक लगी भक्तों की कतार
वहीं कुशेश्वरस्थान के विभिन्न स्थानों पर शिव भक्तों के लिए स्थानीय लोगो के द्वारा कई सुविधाएं सेवा में दी गई। कहीं भक्तों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था थी तो कहीं चाय तो कहीं भक्तों के लिए खीर का किया गया था व्यवस्था।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि श्रदालुओं की सुरक्षा हेतु पहली सोमवारी में 100  पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया था जबकि भीड़ को ध्यान में रखते हुए दूसरी सोमवारी को 150 पुलिस बल की तैनाती की गई। साथ ही चोर उच्चको पर विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी के साथ साथ अलग से टीम तैयार की गई।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में दूसरी सोमवार पर एक लाख से अधिक जलाभिषेक, शिव मंदिर मुख्य द्वार से 2Km दूर आसमा तक लगी भक्तों की कतार
जानकारों की माने तो कुशेश्वरस्थान में जिस तरह सावन में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है उस हिसाब से पुलिस बल की संख्या कम पर जाती है। प्रशासन इस ओर ध्यान दे और पुलिस बलों की संख्या बढ़ाये ताकि भक्तों को परेशानी का सामना करना नही परें। इतनी भीड़ होने के बाद भी सिर्फ 150 महिला और पुरूष पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने विधि व्यवस्था कायम रखने में जो साहस दिखाया वह काफी सराहनीय है।
बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति के सचिव बिमलचन्द्र खा ने बताया कि लगभग सवा लाख श्रधालुओ के द्वारा बाबा का जलाभिषेक किया गया है जो इससे पहले सावन की दूसरी सोमवारी में कभी नही हुआ था।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: Aaj Ka Panchang और निशिथ काल पूजा का महत्व

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की पावन तिथि पर 'महादेव' शिव की आराधना...

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2026 – जानिए आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल...

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें