spot_img

बेनीपट्टी बाबा वाणेश्वरनाथ महादेव मंदिर…देवो के देव के दर्शन और मेले का आनंद…दोनों परमानंद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
दूसरी सोमवारी को बाणेश्वर स्थान समेत सभी शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फोटो:- बेनीपट्टी के बर्री स्थित बाबा वाणेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में लगा मेला

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के सभी शिवालयों में स्थापित शिवलिंगों पर दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी, जो शाम तक जमी रही। श्रद्धालुओं का जत्था घंटों तक शिवालय परिसरों में कतारबद्ध होकर बोल बम और हर हर महादेव का जयघोष करते रहे।

- Advertisement -

इस दौरान बेनीपट्टी मुख्यालय स्थित बाबा विश्वम्भर नाथ महादेव, ब्रह्मपुरा के हरिहरनाथ महादेव, बाणेश्वर नाथ महादेव, शिवनगर गांव स्थित गांडीवेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भारत व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आये हजारों श्रद्धालुओं ने बछराजा, कमला, धौंस व अधवारा समूह की विभिन्न सहायक नदियों से पवित्र जल लेकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा अर्चना कर मनोवांक्षित वर मांगे।

- Advertisement -

साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उच्चैठ स्थित मां छिन्नमस्तिका की भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर लाल और केसरिया रंग के कपड़ों में सजे भक्तों से पूरा शिवालय परिसर पटा रहा। वहीं बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान बना रहा।

बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और महिलाओं ने शिवलिंगों पर जलार्पण व दुग्धाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से मनोवांक्षित वर मांगे। दूसरी ओर सोमवारी के अवसर पर जुटने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए कई मंदिर परिसरों में आकर्षक विशालकाय पंडाल का निर्माण मंदिर प्रबंधन के द्वारा करवाया गया था। शुद्ध पेय जल के लिये कई चापाकल भी लगवाये गये थे। वहीं सभी शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्थानीय थाना पुलिस संभाल रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव का ऐलान: पटना की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर कब डाले जाएंगे वोट? तारीखें जानें

Bankipur By-election: पटना की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर 2026 में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जानिए कब होगा मतदान, नामांकन प्रक्रिया और वोटों की गिनती। भ#BankipurByElection,#PatnaNews,#BiharPolitics

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: खदान धंसी, 40 फीट ऊंची चट्टान मजदूरों पर गिरी, 7 की मौत, 5 जख्मी!

Bengaluru mine accident: बेंगलुरु की कावेरी क्रशर खदान में चट्टान गिरने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी#BengaluruAccident,#MineSafety,#KarnatakaNews

नवादा में खौफनाक वारदात! बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, मायके वालों ने पुलिस को कहा – हत्या है! Muder और सुसाइड की...

Nawada News: नवादा के नारदीगंज में पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे जांच उ#NawadaNews,#BiharCrime,#MysteryDeath

दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात

Darbhanga Dead Body: दरभंगा के घनश्यामपुर में बंद पड़े घर से दो दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस और FSL टीम मौके पर जांच कर रही है. मौत के कारण अ#DarbhangaNews,#BiharCrime,#FSLInvestigation