spot_img

मधुबनी के युवक की उत्तर प्रदेश सड़क हादसे में मौत, Sitamarhi से New Delhi जा रही डबल डेकर की बाराबंकी में बस से सीधी टक्कर, बेनीपट्टी-रजघट्टा के युवक की मौत

spot_img
- Advertisement -

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: बेनीपट्टी के रजघट्टा गांव में मृतक का सुनसान पड़ा घर और घर पास जुटी लोगों की भीड़ और सुबोध मुखिया की दादी

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में आमने – सामने हुए बस दुर्घटना में मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड के बर्री पंचायत के राजघट्टा गांव के एक युवक की मौत हो गयी है़।

- Advertisement -

मृतक रजघट्टा गांव के वार्ड 5 निवासी विन्देश्वर मुखिया के पुत्र सुबोध मुखिया (23) वर्ष बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है़ कि मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार की सुबह अपने घर से दिल्ली के लिये घर से निकला था।मधुबनी के युवक की उत्तर प्रदेश सड़क हादसे में मौत, Sitamarhi से New Delhi जा रही डबल डेकर की बाराबंकी में बस से सीधी टक्कर, बेनीपट्टी-रजघट्टा के युवक की मौत साथ ही, सीतामढ़ी जिले के पुपरी में मृतक का कोई रिश्तेदार रहता है़। युवक दिल्ली के लिए घर से निकलने के बाद पुपरी स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गया। वहां से दिल्ली जाने के लिए बस पकड़ा था, जो यूपी में हादसे का शिकार हो गयी।

- Advertisement -

उधर, सोमवार को घटना की जानकारी घटना स्थल से ही मोबाइल से स्थानीय लोगों की ओर से परिजनों को मिली तो घर में कोहराम सा मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने और बिलखने लगे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाई बहनों में इकलौता था।

सुबोध के माता और पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। सुबोध की 80 वर्षीया दादी रौशन देवी ही और एक बहन कंचन देवी उनके परिजन हैं, जो फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही बेसुध पड़ी हैं। वहीं कई ग्रामीणों ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि सुबोध की मौत से घर का चिराग ही बुझ गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नवादा में खौफनाक वारदात! बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, मायके वालों ने पुलिस को कहा – हत्या है! Muder और सुसाइड की...

Nawada News: नवादा के नारदीगंज में पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे जांच उ#NawadaNews,#BiharCrime,#MysteryDeath

दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात

Darbhanga Dead Body: दरभंगा के घनश्यामपुर में बंद पड़े घर से दो दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस और FSL टीम मौके पर जांच कर रही है. मौत के कारण अ#DarbhangaNews,#BiharCrime,#FSLInvestigation

Bihar Crime News: Arrah कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने भूना! एक की मौत, दूसरा नाज़ुक

Arrah Crime News: आरा में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। इस हमले में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने प#ArrahCrime,#BiharNews,#Koilwar

बड़ी खबर! जब CM Samrat और दोनों डिप्टी CM ने की पटना मेट्रो की मलाही पकड़ी तक सवारी, मिला उद्घाटन का तोहफा |...

Patna Metro: पटना मेट्रो सेवा का विस्तार हो गया है! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया, जिसके बाद न्यू आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो द#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary