spot_img

दरभंगा के मब्बी चतरिया से दौ सौ शराब की बोतलों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

ब्बी ओपी क्षेत्र के चतरिया गांव स्थित एक तालाब के किनारे छिपा कर रखी गई दो सौ शराब की नेपाली बोतलें सोमवार को मब्बी पुलिस ने बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार तस्कर विवेक कुमार विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कर्पूरी द्वार मोहल्ला निवासी सुरेश प्रसाद साह का पुत्र है, जबकि दूसरा कुमरपट्‌टी भरवाड़ा गांव निवासी उमेश उर्फ माेनू साह का पुत्र मंटू कुमार है।

- Advertisement -

इसकी पुष्टि ओपी अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने की है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन दिनों चतरिया में बस्ती के किनारे गाछियों में स्थित अधिकतर मंदिर शराब कारोबारियों के अड्डे बने हुए हैं। रात-रात भर इन मंदिरों के आसपास शराब कारोबारी बैठे रहते हैं। इस कारण देर रात तक आम की गाछी में मछली और मांस का भोजन बनता रहता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रोटरी क्लब का अद्भुत काम! एक साथ मनाए डॉक्टर्स-CA डे, सैकड़ों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

इनमें शहर के धंधेबाज भी बड़े पैमाने पर मौजूद रहते हैं। वे अन्य अपराधों की साजिश भी रचते रहते हैं। पुलिस की गश्त नहीं होने का अपराधी पूरा लाभ उठाते हैं। पुलिसिया सुस्ती का ही नतीजा है कि चतरिया पुल पर शाम ढ़लते ही नशा करने वालों का जमघट खुलेआम लगा रहता है। वहां आए दिन छिनतई की घटनाएं भी होती रहती है। मालूम हो कि यह इलाका मब्बी ओपी के साथ ही शुभंकरपुर ओपी, नगर थाना और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से सटा इलाका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का बिहार कनेक्शन! हाजीपुर साइबर कैफे में RAID, 3 लोग हिरासत में, महाराष्ट्र STF की जांच की बड़ी आंच...

Hajipur TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बिहार के हाजीपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है। महाराष्ट्र एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर संचालक समेत तीन#BiharNews,#TETPaperLeak,#VaishaliPolice

मनरेगा का सफर खत्म! बिहार में शुरू हुई ‘विकसित भारत’ रोजगार योजना, अब राज्य उठाएगा ₹4500 करोड़ का बड़ा खर्च

Bihar Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने 'विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी योजना' लॉन्च की है, जो मनरेगा की जगह लेगी। इस नई योजना से राज्य पर श्रमिकों की मजदूरी का ₹4500 करो#BiharRojgarYojana,#ViksitBharatScheme,#MGNREGA

बिहार में TB मुक्त अभियान की धीमी रफ्तार, मुख्य सचिव का ‘मिशन मोड’ आदेश: 14 अगस्त तक 1 करोड़ स्क्रीनिंग ऑन टारगेट!

Bihar TB Screening: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बिहार में टीबी स्क्रीनिंग की धीमी रफ्तार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी विभागों को 'मिशन मोड' में काम करने का सख्त निर्देश#BiharTBFree,#PratyayAmrit,#BiharHealth

समस्तीपुर: बेटे की छठी पर पिता की करंट से मौत, खुशी का माहौल पल भर में चीख-पुकार में बदला!

Samastipur Electrocution: समस्तीपुर में बेटे की छठी का भोज चल रहा था, तभी एक पिता की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।#SamastipurNews,#BiharTragedy,#ElectrocutionDeath