

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के नहरनियां गांव की एक विवाहिता माला देवी ने हरलाखी थाना में लिखित आवेदन देकर ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दिए गए आवेदन में महिला ने कहा है कि उसका पति मुखी मंडल विदेश में रहता है और वह घर पर बच्चों के साथ रहती थी।। इस दौरान जब उसे पारिवारिक खर्चे की परेशानी हुई तो वह अपनी बहन के घर नेपाल के ललिया गांव चली गई।
इसके बाद जब वह दो माह बाद घर वापस आई तो ससुर चौधरी मंडल, दियादनी अनिता देवी उसके पति दुखी मंडल, मिथिलेश देवी व उसके पति सुखी मंडल और भैंसुर सभी मिलकर विवाहिता एवं उसकी बेटी निक्की कुमारी को जान से मारने की नीयत से बुरी तरह मारपीट कर मोबाइल व 10 हजार रुपए एवं आधार कार्ड भी छीन लिया।
विवाहिता को गलत इल्जाम लगाकर मारपीट करता है और घर में भी नहीं रहने देता है। जिससे महिला दर – दर भटकने को मजबूर है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।



