spot_img

मधुबनी के हरलाखी में सड़क हादसे के बाद पुलिस एक्शन में, चालक पर एफआईआर, वाहन जब्त

spot_img
- Advertisement -

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के फुलहर पेट्रोल पम्प के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में पुलिस ने वाहन को विधिवत जब्त करते हुए स्थानीय दफेदार रामएकबाल सिंह के प्रतिवेदन पर फरार अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, करीब 20 दिन पूर्व फुलहर पेट्रोल पम्प के नजदीक एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने सड़क किनारे नाले पर बैठे चार लोगों को ठोकर मार दिया था।

- Advertisement -

घटना में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान स्थानीय ममता देवी, कंचन कुमारी, कमलेश यादव व राजू यादव के रूप में बताया गया है। सभी जख्मियों को इलाज के लिए साहरघाट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो जख्मी ममता देवी व कमलेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया।

- Advertisement -

दोनों जख्मियों के पीठ व हाथ की हड्डी टूटने के कारण अबतक इलाज जारी है। इधर घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को स्थानीय चौकीदार के यहां सुरक्षित करवा दिया और जख्मी के स्वजनों से आवेदन की मांग की।

20 दिन बीतने के बावजूद जब जख्मी के स्वजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया तो पुलिस ने अपने कर्मी के प्रतिवेदन पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को विधिवत जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि वाहन रजिस्ट्रेशन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बंपर तबादले से हड़कंप! 427 अधिकारी इधर से उधर, सरकारी वेबसाइट भी हुई डाउन

Bihar Transfer News: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने एक साथ 427 अधिकारियों का बंपर तबादला कर दिया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट भी ठप पड़ गई।#BiharTransferNews,#SamratChoudhary,#BiharGovernment

बिहार में भारी बारिश का खतरा! पटना समेत 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, क्या आपका शहर भी है शामिल?

Bihar Weather: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। IMD ने पटना समेत 12 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 25 जिलों में येलो अलर्ट है। एक महिला क#BiharWeather,#MonsoonBihar,#PatnaRain

सावधान! अब ऊबर की हर राइड होगी रिकॉर्ड, एम्बुलेंस भी मिलेगी, जानें कैसे

Uber Safety Features: ऊबर इंडिया ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म पर यात्रियों और चालकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए फीचर्स जारी किए हैं। इनमें एन्क्रिप्टेड वीडियो रिकॉर्डिंग, एम्बुलेंस सहा#UberSafety,#RoadSafetyIndia,#NitinGadkari

बेगूसराय के BMP सिपाही का काला सच! पत्नी ने खोला राज, उत्पीड़न- जबरन गर्भपात और दबाव!

Gaya Ji Dowry Case: गया जी के महिला थाना में बेगूसराय में तैनात एक BMP सिपाही और उसके परिवार के सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना और गर्भपात के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप ल#GayaJiNews,#DowryHarassment,#BiharPolice