back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में फर्जी रूलर एरिया सार्टिफिकेट बनवाने में दो पर जालसाजी और धोखाधड़ी की FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। सीईओ सतीश कुमार ने फर्जी रूलर एरिया सार्टिफिकेट बनवाने के आरोप में सुरेंद्र कुमार निराला तथा दुर्गानंद झा के विरुद्ध घनश्यामपुर थाना में जालसाजी तथा धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार निराला सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के निवासी हैं जबकि दुर्गानंद झा मधुबनी जिला के भवानीपुर गांव के मेधौली टोला का निवासी बताया जाता है।

- Advertisement -

सुरेंद्र कुमार निराला अपनी पुत्री अंशु कुमारी जो जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण हुई है के लिए ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालय आए। उन्होंने सीओ को जो पूर्व में निर्गत प्रमाण पत्र जमा किया। छाया प्रति में हल्का कर्मचारी का हस्ताक्षर फर्जी था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: West Bengal Election में BJP की जीत का शंखनाद, शाहनवाज हुसैन बोले- 'TMC का किला ढहना तय'

शक होने पर सीओ ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे यह प्रमाण पत्र दुर्गानंद झा ने बनवा कर दी है। आरोपियों ने बुढ़ेब इनायतपुर मध्य विद्यालय के एचएम का हस्ताक्षर भी फर्जी किया था। एचएम का नाम फुलेश्वर यादव है, जबकि संघलन छाया प्रति में राम प्रकाश यादव का हस्ताक्षर है।

सीओ ने बताया कि मामला जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में फर्जीवाड़ा से संबंधित है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अपनी Royal Enfield को E20 फ्यूल के लिए बनाएं तैयार

Royal Enfield: अगर आप भी Royal Enfield के मालिक हैं और अपनी बाइक को...

Sarkari Naukri: पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1 लाख पार!

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पंजाब सरकार ने...

Mohammad Nabi का कमाल: 41 की उम्र में T20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड, कनाडा को चटाई धूल

Mohammad Nabi: टी20 वर्ल्ड कप में अक्सर युवा खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलता...

Purnia MLA Threat Case: पूर्णिया विधायक नितेश सिंह सहित पांच पर जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR!

Purnia MLA Threat Case: राजनीति के गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप और मुकदमों का सिलसिला नया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें