spot_img

बिहार में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ा, पटना के बाद दो और संदिग्ध मिले, सैंपल पुणे भेजे गए

spot_img
- Advertisement -

बिहार में मंकीपॉक्स का खतरा पैदा हो गया है। पटना और राजगीर में दो संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट किया है।

- Advertisement -


जानकारी के अनुसार, पटना के बाद अब नालंदा
के राजगीर में भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला है। दोनों के सैंपल को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजा है। बिहार में अभी मंकीपॉक्स की जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उनका सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में इसे लेकर हाईलेवल मीटिंग भी हुई।

- Advertisement -

पटना के खाजेकलां थाना इलाके के गुरहट्टा खत्री गली में रहने वाली एक महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण देखने को मिले हैं। बुखार के बाद महिला के हाथ में जुलपती जैसा हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर और पीएमसीएच के विशेषज्ञों ने उसके सैंपल ले लिए। हालांकि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे मंकीपॉक्स का केस होने से इनकार कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड: विजय चौधरी का बड़ा ऐलान, बाढ़-सूखे से निपटने का मास्टरप्लान तैयार!

वहीं, नालंदा जिले के राजगीर में एक युवक को भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध पाया गया है। उसके शरीर पर दाने दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल ले लिया है। सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा जा रहा है। रिपोर्ट 4-5 दिन में आएगी। राज्य में मंकीपॉक्स के संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  खान सर की मुश्किलें बढ़ीं: अग्रिम जमानत पर फैसला टला, अब इस तारीख़ तक इंतजार!

पटना में मंकीपॉक्स की संदिग्ध मरीज महिला खाजेकलां थाना इलाके के गुरहट्टा खत्री गली की रहने वाली है। उसे पहले बुखार आया और बाद में उसके हाथ में जुलपती जैसा हुआ। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर और पीएमसीएच के विशेषज्ञों ने उसके सैंपल लिए। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि यह मंकीपॉक्स का मामला नहीं है।

अब नालंदा जिले के राजगीर के एक युवक में मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। उसका भी सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जा रहा है। रिपोर्ट 4-5 दिन में आएगी। राज्य में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के 4 मामले सामने आए हैं। इनमें केरल के 3 और दिल्ली का 1 मामला है। इसके बाद पटना में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध केस सामने आया। यह वायरस अब तक 77 देशों में फैल चुका है। इसके मद्देनजर डब्ल्यूएचओ ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में हड़कंप! बाईपास पर मिला अज्ञात शव, मौत का राज खोलेगी पुलिस

राज्य में अलर्ट जारी
केंद्र सरकार ने बिहार में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया। इसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विशेषज्ञों ने सभी जिलों के अधिकारियों को मंकीपॉक्स के संदिग्धों की तलाश करने और इसके बारे में जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए।

बिहार में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के 4 मामले सामने आए हैं। इनमें केरल के 3 और दिल्ली का 1 मामला है। इसके बाद पटना में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध केस सामने आया। यह वायरस अब तक 77 देशों में फैल चुका है। इसके मद्देनजर डब्ल्यूएचओ ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है।

खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में आशा कार्यकर्ता और एएनएम के जरिए लोगों को मंकीपॉक्स को लेकर जागरूक करने की बात कही गई। साथ ही इस बीमारी से जुड़े सभी मामलों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar