पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जिले के बाढ़ में बुधवार को प्रसिद्ध उमानाथ घाट पर गंगा नदी में एक ही परिवार के छह लोग डूब गए। डूबने वालों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष समेत अन्य बच्चे हैं। सभी शेखपुरा जिले के बरबीघा के रहने वाले हैं।
पूरा परिवार श्रावण में गंगा स्नान करने के लिए बाढ़ के उमानाथ घाट आये थे। यहां गंगा उत्तरायण बहती है और इसी कारण बड़ी संख्या में लोग पवित्र स्नान करने आते हैं। नहाने के दौरान पहले एक बच्चा गंगा नदी में डूबने लगा उसे बचाने के दौरान बारी-बारी से और तीन लोग डूब गये। लोगों की आंखों के सामने ही एक के बाद एक चार लोगों गंगा नदी में समा गए। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है और डूबे हुए लोगों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार,पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान बुधवार को छह बच्चे गंगा नदी में डूब गए। घटना पटना के बाढ़ थाना के उमनाथ घाट की है, जहां नदी में स्नान करने गए बच्चों समेत अन्य नदी की धार में बह गए। स्थानीय लोगों ने दो का शव बरामद किया है। बाकी की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोर घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। गोताखोरों की मदद से बाकी की तलाश की जा रही है।