spot_img

दरभंगा के हायाघाट के महाराज रामेश्वर सिंह कॉलेज में चार दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, LNMU स्वर्ण जयंती समारोह में भी विजयी प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

spot_img
- Advertisement -
हायाघाट, देशज टाइम्स। बुधवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के स्वर्ण जयंती के  अवसर पर हायाघाट प्रखंड अन्तर्गत महाराज रामेश्वर सिंह मिथिला महाविद्यालय सहोड़ा आनन्दपुर में चार दिवसीय विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ हायाघाट भाजपा विधायक सह महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। विश्वविद्यालय के 50वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 25 जुलाई से लेकर 05 अगस्त तक किया जाना है।
दरभंगा के हायाघाट के महाराज रामेश्वर सिंह कॉलेज में चार दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, LNMU स्वर्ण जयंती समारोह में भी विजयी प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

इसमें विभिन्न तरह के प्रतियोगिता यथा निबंध लेख, वाद, विवाद,खेल खुद,संगीत एवं नाट्य, छात्राओं के लिए मेहेंदी प्रतियोगिता आदि आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में महाराज रामेश्वर सिंह मिथिला महाविद्यालय सहोड़ा आनंदपुर भी  27 जुलाई 2022 से 30 जुलाईतक महाविद्यालय परिसर में विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

इसमे अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सफल प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थी आगामी विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में भी हिस्सा ले सकेंगे।दरभंगा के हायाघाट के महाराज रामेश्वर सिंह कॉलेज में चार दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, LNMU स्वर्ण जयंती समारोह में भी विजयी प्रतिभागी लेंगे हिस्सावहीं, हायाघाट भाजपा विधायक सह सचिव डॉ.रामचन्द्र प्रसाद ने विश्वविद्यालय स्वर्ण जयंती के अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र छात्राएं हमारे देश का भविष्य है जिसके कंधों पर हमारे आने वाली दरभंगा के हायाघाट के महाराज रामेश्वर सिंह कॉलेज में चार दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, LNMU स्वर्ण जयंती समारोह में भी विजयी प्रतिभागी लेंगे हिस्सा पीढ़ी का भार है। इसलिए, सभी छात्र-छात्राओं को नियमित महाविद्यालय आना चाहिए। शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। क्योंकि छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास महाविद्यालय से ही होता है। इसलिए, छात्र छात्राओं के बौद्धिक विकास की चिंता करते हुए उपस्थित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षाकाओं को भी कहा की आप नियमित वर्ग का संचालन करे ताकि छात्र छात्राएं अपनी समस्याओं को शिक्षक एवं शिक्षाकाओं के समक्ष रख सकें।

महाविद्यालय में प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. गुनानंद चौधरी, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. विश्वनाथ झा एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar