spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में नगर निकाय चुनाव : प्राप्त दावा आपत्ति का हुआ निष्पादन, 30 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर निकाय निर्वाचन के तहत बेनीपट्टी नगर पंचायत के मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के बाद निर्धारित तिथि 18 जुलाई तक कुल 976 दावा आपत्ति ऑनलाइन ऑफलाइन के माध्यम से प्राप्त किया गया।

- Advertisement -

उक्त दवा आपत्ति की जांच बीएलओ, पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी एवं रिवाईजिंग अथॉरिटी के द्वारा कराते हुए इसका शत प्रतिशत निष्पादन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 25 जुलाई तक पूर्ण कर लिया गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु कुल 638 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

- Advertisement -

इसमें से 361 स्वीकृत किया गया तथा 277 को अस्वीकृत किया गया। नाम विलोपन हेतु 329 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 240 स्वीकृत तथा 89 अस्वीकृत किया गया। इसी प्रकार नाम सुधार के लिए कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए जिसे शत प्रतिशत स्वीकृत कर लिया गया।

- Advertisement -

इस प्रकार दावा आपत्ति का निष्पादन कार्य पूर्ण किए जाने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 जुलाई 2022 को किया जाएगा। मतदान केंद्र स्थापना का कार्य 28 जुलाई 2022 से प्रारंभ होगी एवं 4 सितंबर 2022 को इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar