spot_img

दरभंगा में डीजीपी एके सिंघल ने कहा, किसी भी रसूखदार के दबाव में कोई काम नहीं करें पुलिस पदाधिकारी, करें न्याय संगत फैसला, देशज टाइम्स ने पूछे 3 सवाल, Sanjay Roy की रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

किसी भी रसूखदार के दबाव में कोई भी पुलिस पदाधिकारी काम नहीं करें। अगर शिकायत मिली तो हम कार्रवाई जरूर करेंगे। यह बात बिहार के डीजीपी एके सिंघल (DGP AK Singhal) ने समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में आईजी के अलावे तीनों जिले के एसपी के साथ बैठक के दौरान कहीं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि एसआर कांडों का निष्पादन दो महीने के भीतर पुलिस अधिकारियों को कर लेनी चाहिए। अपराधियों में भय दिखाना चाहिए। उन्होंने सभी मौजूद थानेदार और इंस्पेक्टर से सवाल किया कि छह महीनों के दौरान आपने कितने अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछा कि  कितने अपराधी पुलिस की डर से सरेंडर किया।

- Advertisement -

उन्होंने इस बात को कई बार दोहराया। लेकिन किसी पदाधिकारी ने इस बात का उत्तर नहीं दिया। उन्होंने 30 एजेंडों को लेकर बैठक की। लेकिन कुछ एजेंडों पर विस्तृत चर्चा के बाद समय बीतने के कारण प्रेस वार्ता कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

देशज टाइम्स की ओर से सवाल था कि फुलवारी शरीफ कांड में कुल 23 आरोपी हैं। इसमें 11 संदिग्ध मिथिलांचल के हैं? एक की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई। बाकी दस की गिरफ्तारी कब होगी? डीजीपी एस के सिंघल का जवाब था कि इस मामले को एएनआई देख रही है। इसमें एटीएस और बिहार पुलिस भी अपने तरीके से काम कर रही है।

दूसरा सवाल था, कि सरकारी नंबर पर अगर कोई पीड़ित फोन करते हैं तो डीएसपी, इंस्पेक्टर तो फोन उठा लेते है लेकिन थानेदार और जिला के वरीय पदाधिकारी फोन नहीं उठाते हैं? इसपर उनका जवाब था कि ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो चिंताजनक बात है। इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

तीसरा प्रश्न था कि सर कोई भी पीड़ित थाना में कोई आवेदन देता है तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती उनका जवाब था अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने विधि व्यवस्था के बाबत तीनों जिलों से आए पदाधिकारियों को बारीकी से जानकारी देते हुए कहा कि आप समाज के वह अंग हैं जहां से न्याय व्यवस्था की शुरुआत होती है। बेहतर पुलिस करना आपका धर्म है। लोगों को न्याय मिलेगी तो आपके प्रति विश्वास जागेगा।

अपराधियों के खिलाफ कोई समझौता नहीं करें,और इस मामले में कोई भी दबिश हो उसे दरकिनार करें। बेहतर पुलिसिंग ही हमारी पहचान होगी। समाज के लोग इज्जत करेंगे। उन्होंने कहा कि पेंडिंग केसों में जो बात समझ में नहीं आए तो अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों से सुझाव लें। यही नहीं, अपने अधिनस्थ पदाधिकारियों को इससे अवगत कराएं। हमेशा मार्गदर्शन दें ताकि कांडों के निष्पादन में तेजी आए। इस दौरान दरभंगा ,मधुबनी और समस्तीपुर के एसपी के अलावे कुछ डीएसपी, कुछ इंस्पेक्टर और कुछ थानेदार बैठक में शामिल थे।

अब सवाल उठता है कि डीजीपी सिंघल आए और तीनों जिला के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की, लेकिन इसका कितना प्रभाव उनके अधीनस्थ काम कर रहें पदाधिकारियों पर पड़ता है? इस बैठक के बाद अगर उनकी समीक्षा होती है और गलत करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होती है फिर उनमें भी एक भय जरूर बना रहेगा पर ऐसा होता नहीं है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

पीड़ित लोग आवेदन लेकर थाने से लेकर एसएसपी तक गुहार लगाते रहते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनता ही नहीं। आईजी स्तर के पदाधिकारी भी उक्त आवेदन पर रुचि दिखाते नहीं हैं। बस संबंधित पदाधिकारी के एक आदेश देकर भेज देते हैं।उस आवेदन पर क्या उसके बाद कोई कार्रवाई भी होती है या नहीं कोई देखने वाला नहीं।

अब ऐसे में फरियादी जाएं तो कहां? आवेदन गलत है वह अनुसंधान का विषय है। दोषी या निर्दोष होना अनुसंधान का विषय है। पर ऐसा नहीं करके कोई भी थानाध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करता है। सरकार की भी बदनामी होती है।

हालांकि, डीजीपी ने आश्वस्त किया कि बेहतर पुलिसिंग की दिशा में काम करना या करवाना हमारी प्राथमिकता है। बता दे कि 11.30 बजे से होने वाली बैठक तीन बजे से शुरू हुई। 5.30 बजे तक खत्म हो गई। सभी पुलिस पदाधिकारी नीयत समय पर पहुंचे थे, लेकिन बहुत देर बाद बैठक की शुरुआत हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar