spot_img

मधुबनी में 7 फर्जी CID गिरफ्तार, फर्जी सीआइडी गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी अधिकारी बनकर दिखाता था धौंस, ऐंठता था रूपए

spot_img
- Advertisement -

लौकही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के अंधरामठ पुलिस ने फर्जी सीआईडी गिरोह को रौब दिखा रुपया ऐंठने तथा दुकानदारों को धमकाकर अवैध वसूली जैसे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया (7 fake CID arrested in Madhubani) है।

- Advertisement -

उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कुल सात लोगों का गिरोह जो सीआईडी के नकली आईकार्ड का रौब दिखाकर कर दुकानदारों से हजारों रूपए की अवैध वसूली किया करता था जिनमें दुकानदारों के पास जाकर गांजा, प्रतिबंधित सीरप कॉरेक्स आदि के नाम पर धमका कर वसूली और छीनाझपटी जैसे संगीन मामलों को अंजाम दे रहा था।

- Advertisement -

जिसे स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी शीतल प्रसाद साह के आवेदन पर जब पूछताछ की गई तो खुद को सीआईडी का रौब दिखाने लगे। सख्ती से जब आईकार्ड मांगा गया तो फर्जी निकला।

- Advertisement -

आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से दिल्ली नम्बर प्लेट का चार चक्का वाहन मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल 9 सी वाय 1958, एक पैशन प्रो मोटर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 32 जेड 6425, एक वॉकी-टॉकी, करप्शन इंटीलिजेंस डिटेक्टिव (सीआईडी) का बोर्ड, दो मोबाइल फोन तथा 6 आईकार्ड बरामद किया गया।

वहीं, पुलिस ने आरोपियों की पहचान जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत ललमानियां ओपी थाना क्षेत्र के धनुषी सरसीमा गांव के जितेंद्र कुमार साफी (29), अरुण कुमार साफी (19), पंकज कुमार दास (20), पुनिता कुमारी (25) एवं ललमानियां ओपी थाना क्षेत्र के घोरमोहना निवासी रुमांशु कुमार (19), संतोष कुमार (23) तथा देवेन्द्र प्रसाद यादव (27) के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, चीरती निकली ताबड़तोड़ गोली! जवान चमत्कारिक रूप से बचा?

Patna Crime: पटना में आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई, जिसमें एक जवान बाल-बाल बचा।#PatnaCrime,#BiharNews,#ExciseTeam

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दहला देने वाला हादसा! 7 जिंदा जले, 22 झुलसे… और एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड देर से पहुंची?

Dausa Accident: राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हैं। स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। स्थानीय#DausaAccident,#DelhiMumbaiExpressway,#RajasthanNews

औरंगाबाद में नहर में गिरी बच्चों से भरी स्कूल वैन! 13 घायल, 3 की हालत नाजुक

Bihar School Van Accident: बिहार के औरंगाबाद में बुधवार सुबह एक स्कूल मैजिक वैन 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और उन्हें#BiharSchoolVanAccident,#AurangabadNews,#SchoolSafety

बिहार में 97 BDO का ट्रांसफर! जानें ग्रामीण विकास विभाग के इस बड़े फेरबदल का आप पर क्या होगा असर

Bihar BDO Transfer: बिहार सरकार ने राज्यभर में 97 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। ग्रामीण विकास विभाग ने सुशासन और विकास योजनाओं के बेहतर क्रिया#BiharBDOTransfer,#BiharAdministrativeReshuffle,#RuralDevelopmentBihar