spot_img

दिन-दहाड़ दोपहर एक बजे उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में घुसकर बड़ी लूट, भागते समय अपराधियों ने चलाई गोली

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र के चकिया पुरनछपरा रोड के समीप गवंदरा गांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में दो अपाची बाइक सवार हथियार से लैस चार बदमाशों ने बैंक से एक लाख दो हजार आठ सौ कैश की लूट कर फरार हो गए।

- Advertisement -

घटना बुधवार दिन के लगभग एक बजकर दस मिनट की बताई गई है। बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय एक राउंड गोली भी चलाई जिसका निशान बैंक के छत के छज्जा पर देखा जा सकता है।

- Advertisement -

ग्रमीणों ने बताया कि अपराधी एक उजला व एक चॉकलेटी कलर की अपाची बाइक से आये थे। घटना से पूर्व अपराधियों ने बैंक पहुंचने के शेरपुर गांव की तरफ वाली सड़क पर जाकर रेकी किया। सूचना पर डीएसपी संजय कुमार, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सहित पुलिस बल आकर मामले की छानबीन कर रहे है।

- Advertisement -

ब्रांच मैनेजर शिवांशु कुमार ने बताया कि सभी चारों अपराधी हाथ में पिस्टल लिए हुए थे।बैंक में उनके सिवाय कैशियर पुनीत कुमार,बजाज इन्सुरेंस के विकास कुमार व डेली वेजेज कर्मी उदय शंकर तिवारी मौजूद थे। सभी अपराधी बैंक में घुसे और सभी स्टाफ को हथियार के दम पर अपने कब्जे में ले लिया साथ ही सबका मोबाइल भी ले लिया।

उस वक्त जितना कैश काउंटर पर उपलब्ध था उसे ले लिया। उसके बाद मैनेजर से बैंक का लॉकर खुलवाया लेकिन उसमें मात्र पांच हजार था उसे लूट लिया। अपराधियों ने बैंक से एक लाख दो हजार आठ सौ रुपया लूट कर फरार हो गया। अपराधियों के घटना को अंजाम देने के बाद बैंक गेट से निकलते समय बैंक स्टाफ भी अपराधियों के पीछे आने लगे इस बीच अपराधी बैंक गेट से निकलते ही एक फायर कर फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence