spot_img

मधुबनी के लौकही की बहू रंजीता बनी दरोगा, बढ़ाया प्रखंड का मान

spot_img
- Advertisement -

लौकही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कहा जाता है मन में यदि ढृढ संकल्प हो जाए तो सफलता किसी की मोहताज नहीं। हवा हो या आंधी,बारिश हो या सैलाब ऊंची उड़ान में कोई बाधक नहीं बन सकता।

- Advertisement -

इन पंक्तियों को चरितार्थ कर दिखाया है जिले के लौकही प्रखंड के लदनिया पंचायत अंतर्गत अंधरामठ थाना क्षेत्र के हरिराहा निवासी दिलीप यादव की पत्नी रंजीता कुमारी ने। रंजीता ने दरोगा की परीक्षा पास कर प्रखंड सहित जिले का नाम रौशन किया है।

- Advertisement -

वहीं रंजीता कुमारी ने बताया कि मेरे पिताजी अमरलाल यादव किसान हैं और वर्ष 2019 से ही दरोगा की तैयारी में जुट गए थे। पिताजी का भरपूर सहयोग मिला लेकिन फिर उसी गांव के दिलीप यादव से वर्ष 2020 में शादी हो गई उसके बाद एक बच्चा मानो ऐसा लगा जैसे दरोगा बनने का सपना टूट गया लेकिन मेरी लगन और मेहनत को देखने के बाद ससुराल के हर एक सदस्य का सहयोग मिला जिसका परिणाम सामने है।

- Advertisement -

रंजीता अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत धनिक लाल उच्च विद्यालय पिपरौन से शुरू की और जनता कॉलेज लौकही और सीएमडी कॉलेज घोघरडीहा से पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई निर्मली में रह स्वयं अध्ययन के जरिए कौटिल्य जीएस से ऑनलाईन क्लास करती थी। सफलता के कारणों में बताया कि ढृढ इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत तथा परिवार का सहयोग अति आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि जिले में ज्यादातर लड़कियों की शादी के बाद उनके सपने टूट जाते हैं क्योंकि परिवार वालों का सहयोग नहीं मिलता ऐसे में परिवार वालों को चाहिए कि उनके सपनों में पंख लगे और एक नई उड़ान को आगाज दे। आज रंजीता को 3 वर्ष का एक बेटा है दिव्यांशु रंजन और पति दिलीप यादव निजी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

अपनी सफलता का श्रेय अपने पति दिलीप यादव को देती है और आगे कहती हैं हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है लेकिन मेरे सपने को साकार करने में मेरे पति और ससुर का भरपूर सहयोग रहा। वहीं बधाई देने के लिए आस -पड़ोस के लोगों का तांता लगा हुआ है तथा इस खुशी में ससुर तेज नारायण, पिता अमर लाल यादव, जेठ पप्पू यादव, पति दिलीप यादव तथा अरुण साह काफी प्रसन्न हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar