spot_img

व्यवहार न्यायालय के पेशकार की पत्नी की गोली लगने से मौत…हत्या और खुदकुशी में उलझी पुलिस को पति की तलाश

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां व्यवहार न्यायालय मोतिहारी (Civil Court Motihari) में एडीजे-6 के पेशकार प्रशांत कुमार सिंह उर्फ बजरंगी सिंह की पत्नी साक्षी देवी के सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। मौत के पीछे का मकसद अभी कुछ भी साफ नहीं है। कहां से वह हथियार आया जिससे गोली चली, पता नहीं है। पति कहां हैं, पता नहीं। बाकी लोग कहां हैं, पता नहीं। पूरा मामला सस्पेंश के आवरण में है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

घटना शहर के राजाबाजार की है जहां वहीं के निवासी सिविल कोर्ट के पेशकार बजरंगी की पत्नी की मौत गोली लगने से हो गई। घटना देर रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई गई है। गोली उसके सिर में लगी है। मोहल्लेवासी आनन-फानन में उसे शहर के एक नर्सिंग होम में ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार वार्ड नंबर-36 स्थित घर में पेशकार प्रशांत कुमार सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। घटना के बाद साक्षी के पति प्रशांत फरार हैं। अभी यह पता नहीं चल सका है कि ये हत्या है या आत्महत्या। पुलिस छानबीन में जुटी है।

- Advertisement -

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, चर्चा कईं
इधर, साक्षी की मौत के बाद आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। फिलहाल, घटना कैसे और क्यों हुई है,यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता, सदर मोतिहारी और छतौनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के समय उसका एक साढे 3 साल और एक ढाई साल का बच्चा घर में था। ऐसे में गोली किसने चलाई। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है। साक्षी कुमारी का मायका वैशाली जिला के बानथू गांव में है। घटना के बाद से हरसिद्धि थाना के बरमसवा गांव निवासी पति प्रशांत कुमार एवं उसके परिजन घर पर नहीं हैं।

घटना की सूचना के बाद आज सुबह डीएसपी सदर अरुण कुमार गुप्ता एवं नगर थाना पुलिस पेशकार के राजाबाजाऱ स्थित आवास पहुंचकर हत्या के कारणों को ढूंढने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि उक्त महिला को किसी ने गोली मारी है या उसने आत्महत्या कर ली है। जिस हथियार से गोली चलाई गई है, वह हथियार किसका था या कहां से लाया गया।

जाहिर है कि सारे मामले की सूक्ष्म जांच के बाद ही पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंचेगी। हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझा पाने में पुलिस कहां तक सफल हो पाती है समय के साथ जाना जाएगा। प्रशांत कुमार यहां एडीजे 6 में पेशकार का कार्य करते हैं। घटना को लेकर पूरे सिविल कोर्ट के लोग अचंभित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence