मई,19,2024
spot_img

अब बिहार में मुखिया जी कराएंगें दहेज मुक्त विवाह

spot_img
spot_img
spot_img

ब बिहार में मुखिया जी कराएंगें दहेज मुक्त विवाह। नीतीश सरकार प्रदेश के मुखिया को नई जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। इसके तहत बाल विवाह और दहेज वाली शादी पर रोक लगाना होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार मुखिया को देने जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नीतीश सरकार ने मुखिया और जनप्रतिनिधियों को एक प्रमुख जिम्मेदारी सौंप दी है। बाल विवाह और दहेज उन्मूलन में मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी एवं भूमिका तय होगी।बिहार में नीतीश सरकार ने मुखिया और जनप्रतिनिधियों को एक प्रमुख जिम्मेदारी सौंप दी है। बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन में मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी एवं भूमिका तय होगी।

इसको लेकर पंचायतीराज विभाग ने गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है।इस संबंध में पंचायती राज मंत्री सम्राट चैधरी ने कहा है कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे दूर किये बिना सशक्त समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 22  एवं धारा 47 (20) के अंतर्गत क्रमशः ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति को महिला एवं बाल कार्यक्रमों में सहभागिता करने का दायित्व सौंपा गया है। इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश जिलों को दिया गया है।

इससे पहले सरकार ने जून महीनें में गांवों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों को सौपी थी। सरकार ने कृषि विभाग को इस पहल का कर्णधार सीधे तौर पर मुखिया को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कृषि विभाग सभी मुखियों को प्रशिक्षण भी दिया।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

जानकारी के अनुसार, शराबबंदी के बाद  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज और बाल विवाह के खिलाफ अभियान की शुरूआत करते हुए इसे अभियान बना दिया है। सीएम हरेक मंच से लोगों से दहेज और बाल विवाह जैसे अभियान में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। इन दोनों सामाजिक कुरीतियों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने ब्लॉग लिखकर अपनी बात भी रख चुके हैं। अब इसकी जवाबदेही मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों को देकर एक नया माहौल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें