spot_img

मधुबनी के बिस्फी में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से नवविवाहिता की मौत

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
घटना की सूचना देने के पांच घंटे बाद पहुंची पतौना ओपी पुलिस
जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से बिस्फी में लगातार हो रही मौतें, प्रशासन मौन
फोटो: शव पर विलाप करते परिजन व अन्य

- Advertisement -

बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पतौना ओपी क्षेत्र के सिबौल गांव में वंश लाल यादव की (27) वर्षीय विवाहिता पुत्री बबिता देवी की मौत जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से हो गई।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार बबीता अपने घर से पूरब कुछ ही दूर बधार में गयी थी। काफी समय तक वापस नहीं होने पर घर के लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन, उसका कहीं कोई पता नहीं चला। तब जाकर घर से पूरब एक जेसीबी से खोदे गए गड्ढे के निकट बबीता के पांव के चप्पल मिले। उसी आधार पर स्थानीय लोगों ने उस गड्ढे में उसे तलाश किया। उक्त गड्ढे से बबीता का शव बरामद हुआ।

- Advertisement -

घटना गुरुवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तत्क्षण घटना की सूचना पतौना ओपी अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा को दी गई। सूचना देने के पांच घंटे बाद पतौना पुलिस दिन के एक बजे घटनास्थल पर पहुंची।पतौना पुलिस के रवैए से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। हालांकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

बबिता के पिता वंश लाल यादव के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। बबिता को एक डेढ़ महीने की एक पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रखंड क्षेत्र सहित जिले के अन्य जगहों पर भी जेसीबी की ओर से खोदे गए गड्ढे में डूबने से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। लेकिन, इतनी सारी घटनाओं के बाद भी प्रशासन की नींद नही खुलती।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft