back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 1, 2026
spot_img

मधुबनी के हरलाखी में आजादी के अमृत में हर घर लहराएगा तिरंगा, एसएसबी जवानों ने निकाली जागरूकता रैली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी लिया भाग
फोटो: एसएसबी के जागरूकता रैली में शामिल बच्चे व गणमान्य

- Advertisement -

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड अंतर्गत भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी पिपरौन कैंप के जवानों ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत डिप्टी कमांडेंट एसके निमोरिया के नेतृत्व में गुरुवार को हर घर झंडा कार्यक्रम को लेकर स्कूली बच्चों के संग जागरूकता रैली निकाली।

- Advertisement -

इस दौरान एसएसबी जवानों ने हाथ में बैनर पोस्टर व तिरंगा लहराते हुए पिपरौन के प्राथमिक विद्यालय अ.जा. से लेकर एनएच सड़क पर देशभक्ति के नारे लगाकर मध्य विद्यालय तक पैदल मार्च किया। जहां मध्य विद्यालय में बच्चों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमांडेंट ने तिरंगा फहराने के तौर तरीकों से बच्चों व वहां मौजूद लोगों को अवगत कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Uchchaith Kalidas Mahotsav: सज गया महाकवि कालिदास की धरती पर साहित्य का महामंच, दो दिन बहेगी कला-संस्कृति की गंगा, जानें पूरा कार्यक्रम

आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी का 75 वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिरंगा भारतीय ध्वज संहिता 2002 की मुख्य विशेषताओं के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। रैली में पिपरौन एसएसबी कंपनी इंचार्ज एसआई गोविंद सिंह मेर, प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी एचएम सुरेंद्र कुमार पासवान, देवचन्द्र सिंह, अनिल कुमार, फूल कुमारी भारती, मध्य विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार, ग्रामीण बिलटू प्रसाद महतो, अनिल सिंह समेत दर्जनों स्कूली बच्चे, ग्रामीण व एसएसबी जवान शमिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रविवार, 01 मार्च 2026: जानिए आज का राशिफल और आपके ग्रह-नक्षत्रों का हाल

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की गूढ़ चालें, ग्रहों की बदलती स्थितियां और नक्षत्रों का...

आज का पंचांग: 01 मार्च 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

पंकज त्रिपाठी: डॉक्टर नहीं बन पाए, ट्रैक्टर भी नहीं मिला, पर इस एक्टर की कहानी आपके दिल को छू लेगी!

Pankaj Tripathi News: बॉलीवुड की दुनिया में चमकने वाले कई सितारे ऐसे हैं जिनकी...

मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ से पहले मंदिर में हाजिरी: गोल्डन साड़ी में लगीं बला की खूबसूरत

Mrunal Thakur News: बॉलीवुड की सादगी और खूबसूरती से भरी अदाकारा मृणाल ठाकुर अपनी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें