spot_img

मधुबनी के हरलाखी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार बाइक के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, एक फरार, भारी मात्रा में दारू बरामद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
पुलिस के कार्रवाई में 495 बोतल शराब व चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार
खिरहर व हरलाखी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर की कार्रवाई
फोटो:- खिरहर पुलिस के हिरासत में शराब धंधेबाज

- Advertisement -

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। खिरहर व हरलाखी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 495 बोतल शराब व चार बाइक के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार के नेतृत्व में एसआई दिनेश ओझा अन्य पुलिस बल के साथ बौरहर चौक के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। जहां तीन धंधेबाजों को 195 बोतल शराब व तीन बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

धंधेबाजों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के हाटपरसा गांव निवासी वितन मुखिया, दिघीया टोल निवासी धीरेन्द्र कुमार यादव व स्थानीय थाना क्षेत्र के बौरहर निवासी विजय साह के रूप में हुई है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, हरलाखी पुलिस ने गश्ती के दौरान दुर्गापट्टी चौक के नजदीक 300 बोतल शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है।

जबकि पुलिस जीप को देख धंधेबाज बाइक व शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि जब्त शराब व बाइक को लेकर अज्ञात धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। शीघ्र धंधेबाज की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct

अररिया में पुलिस का ‘ऑपरेशन 30 मिनट’: बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बरामद!

Araria News: अररिया में बथनाहा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शानदार कार्रवाई की है। हटिया चौक से चोरी हुई पल्सर बाइक आधे घंटे में बरामद हुई, चोर भी गिरफ्तार।#ArariaNews,#BiharPoliceAction,#MotorcycleTheft