हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। हरलाखी थाना पुलिस ने सिसौनी गांव के एक आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर सेविका के साथ मारपीट व कागजात फाड़ने के मामले में नामजद दो आरोपित को गिरफ्तार किया है।
जबकि अन्य तीन आरोपित अभी भी पुलिस के गिरफ्त से दूर हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिसौनी गांव निवासी राहुल सिंह व गुंजन सिंह के रूप में हुई है।






जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े तीन माह पूर्व कुछ लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर सेविका के साथ मारपीट व केंद्र के कागजात फाड़ दिए थे। इस संबंध में सेविका पिंकी कुमारी ने गांव के ही राहुल सिंह, गुंजन सिंह, निर्भय सिंह, चंदन सिंह व निर्मला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसमें पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।








