spot_img

झंझारपुर ने मनाया बिजली महोत्सव, आजादी के अमृत से सराबोर जट-जटिन और झिझिया से मिला महोत्सव को मिथिला टच

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
10 वर्षों में देश ने बिजली के क्षेत्र में नया आयाम हांसिल किया है: जिप अध्यक्ष
केंद्र एवं राज्य सरकार ने गांव – गांव तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया है : डीडीसी विशाल राज
कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का किया मनोरंजन, झूमते रहे लोग

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर झंझारपुर के जानकी विवाह भवन में बिजली महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन ऊर्जा विभाग एवं एनटीपीसी कांटी द्वारा आयोजित किया गया था।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल, डीडीसी विशाल राज, एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी, बिजली विभाग के अभियंता सीताराम पासवान, कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार एवंझंझारपुर ने मनाया बिजली महोत्सव, आजादी के अमृत से सराबोर जट-जटिन और झिझिया से मिला महोत्सव को मिथिला टच गणमान्य अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया। महोत्सव को संबोधित करते हुए डीडीसी विशाल राज ने कहा कि आज बिजली हर गाँव व घर में पहुंच गयी है। पिछले 10 वर्षों में बिजली के क्षेत्र में ऊर्जा विभाग ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। आज इसकी आपूर्ति गांव घर तक 22 घंटे है। लगातार ऊर्जा मिलने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

- Advertisement -

जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने अपने संबोधन में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा कि निःसन्देह बिजली आज घर घर पहुंच चुकी है। किंतु कई जगहों पर कवर वायरिंग का काम बाकी है जिसे शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने जर्जर खंभे और वायरों को बदलने की बात कही ताकि निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हो सके।झंझारपुर ने मनाया बिजली महोत्सव, आजादी के अमृत से सराबोर जट-जटिन और झिझिया से मिला महोत्सव को मिथिला टच

विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि जीवन जीने के लिए मनुष्य को जितना जरूरी जल और भोजन है, उतना ही बिजली की हो गई है। एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली के क्षेत्र में सम्मानजनक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी बिजली कुछ घंटे के लिए आती थी और रात-रात भर चली जाती थी। झंझारपुर ने मनाया बिजली महोत्सव, आजादी के अमृत से सराबोर जट-जटिन और झिझिया से मिला महोत्सव को मिथिला टचलेकिन आज ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व विद्युत परियोजनाओं के साथ ही गत वर्षों में विद्युत क्षेत्र में हुए विकास कार्य और प्रगति के बारे में जानकारी दी।

वहीं, इस आयोजन में कलाकारों की ओर से जट-जटिन व झिझिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत पर अधिकारी एवं कार्यक्रम में पधारे लोग झूमते दिखे। बिजली महोत्सव में झंझारपुर विद्युत विभाग के एसडीओ संजीत कापर, कनीय अभियंता रूपेश रौशन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Raxaul Border News: रक्सौल सीमा पर अचानक ‘हड़कंप’, दो विदेशी नागरिक हिरासत में, क्या था मकसद?

रक्सौल सीमा पर दो विदेशी नागरिकों को बिना वैध कागजात के भारत में घुसने की कोशिश करते पकड़ा गया। इनमें स्विट्जरलैंड की महिला और म्यांमार का युवक शामिल है, जिससे#RaxaulNews,#BorderSecurity,#ForeignNationals

Gaya Wedding News: गया में शहनाई बजी, सात फेरे हुए और दूल्हे ने दुल्हन की मांग भी भरी, लेकिन सुबह क्या हुआ! बड़ा खुलासा...

Gaya Wedding News में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी के अगले ही दिन दुल्हन और उसका परिवार लाखों के नकदी-जेवर लेकर फरार हो गया। दूल्हे ने पुलिस से शि#GayaWeddingNews,#BrideElopes,#BiharCrime

Darbhanga Health News: कुशेश्वरस्थान में स्वास्थ्य माफियाओं पर टूटा कहर! अवैध नर्सिंग होम-अल्ट्रासाउंड सील, जानिये पूरा मामला

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। एसडीओ की छापेमारी के बाद स्वास्थ्य माफियाओं में हड़कंप#DarbhangaNews,#HealthAction,#Kushweshwarsthan

Bihar Climate News: जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती: UNICEF और CIMP ने मिलकर बिहार के लिए बनाई खास रणनीति

यूनिसेफ और CIMP ने पटना में जलवायु परिवर्तन और WASH पर मीडिया संवाद आयोजित किया। इसमें बिहार की जलवायु चुनौतियों, उनके समाधान और साक्ष्य-आधारित रिपोर्टिंग पर चर#PatnaClimateNews,#BiharWASH,#ClimateChangeIndia